फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : people not get relief from severe cold schools were again closed

Bihar News : हाड़ कंपाने वाली ठंड से तिरहुत में लोग बेहाल; मुजफ्फरपुर में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

Thu, 08 Jan 2026 10:58 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 10:58 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड और शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने एक बार फिर ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है और अगले दो से तीन दिनों तक राहत की संभावना नहीं जताई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : people not get relief from severe cold schools were again closed
मुजफ्फरपुर में कड़ाके की ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में तापमान लगातार गिर रहा है। वर्तमान में जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ठंड बढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं शहरी क्षेत्रों में ठंड और शीतलहर की दोहरी मार से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


सुबह के समय घना कोहरा और बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह 10 बजे तक और शाम 4 बजे के बाद से लेकर अगले दिन सुबह तक ठंड का प्रकोप अधिक बना रहता है। हालात ऐसे हैं कि लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Election: विधानसभा की तरह इस बार बिहार पंचायत चुनाव भी, EVM से पड़ेंगे वोट; और क्या-क्या बदल रहा?

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने, शरीर को गर्म रखने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के पठन-पाठन पर 10 जनवरी तक रोक लगा दी है। वहीं, कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि शिक्षण कार्य सुबह 10 बजे के बाद शुरू किया जाए और दोपहर 3 बजे से पहले समाप्त कर दिया जाए।

इन आदेशों के अनुपालन की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास अधिकारियों और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed