फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur skmch first wilson disease patient rare genetic disorder sitamarhi teen bihar news

Bihar: एसकेएमसीएच में पहली बार मिला विल्सन रोग का मरीज, 20 हजार में किसी एक को होती है यह दुर्लभ बीमारी

Fri, 26 Jun 2026 08:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 08:50 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में पहली बार विल्सन रोग का मरीज मिला है। सीतामढ़ी के 16 वर्षीय किशोर में इस दुर्लभ जेनेटिक बीमारी की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार यह बीमारी लगभग 20 हजार लोगों में किसी एक को होती है और इसमें शरीर के लीवर, मस्तिष्क और आंखों में तांबा जमा होने लगता है।

विज्ञापन
muzaffarpur skmch first wilson disease patient rare genetic disorder sitamarhi teen bihar news
एसकेएमसीएच में मिला बेहद दुर्लभ बीमारी का मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाज के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर में विल्सन रोग की पुष्टि हुई है। मरीज सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बेहद दुर्लभ बीमारी है और लगभग 20 हजार लोगों में किसी एक को ही होती है।

विज्ञापन

जांच में हुई बीमारी की पुष्टि

चिकित्सकों के अनुसार मरीज को पहले पेट दर्द की शिकायत थी। जांच के दौरान उसके शरीर में विल्सन रोग के लक्षण मिले और बाद में जांच में इसकी पुष्टि हो गई। फिलहाल मरीज का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है विल्सन रोग

डॉक्टरों के अनुसार विल्सन रोग एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी है। इस बीमारी में शरीर की तांबा (कॉपर) को सही तरीके से नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। इसके कारण शरीर के लीवर, मस्तिष्क और आंखों जैसे महत्वपूर्ण अंगों में तांबा जमा होने लगता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से थी बीमारी

एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मरीज करीब एक साल से इस बीमारी से पीड़ित था। बीमारी के कारण उसके व्यवहार में चिड़चिड़ापन भी आ गया था।

अल्ट्रासाउंड में लीवर की समस्या आई सामने

डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जब मरीज के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो उसके लीवर में गंभीर समस्या दिखाई दी। इसके बाद डॉक्टरों को विल्सन रोग का संदेह हुआ और आगे की जांच में इसकी पुष्टि हो गई। अब मरीज का लगातार इलाज किया जा रहा है और उसे नियमित दवाएं दी जा रही हैं। समय-समय पर उसकी जांच भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?
 

विशेषज्ञ डॉक्टर कर रहे निगरानी

मरीज का इलाज कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। इसमें आई एक्सपर्ट सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण

डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में लगातार पेट दर्द, शरीर में कंपकंपी, व्यवहार में अचानक बदलाव, भूख कम लगना और आंखों में तांबा जमा होने के कारण रिंग जैसी आकृति बनना शामिल है।

आनुवंशिक बीमारी है विल्सन रोग

चिकित्सकों ने बताया कि यदि माता और पिता दोनों में दोषपूर्ण जीन मौजूद हो, तो उनके बच्चे में यह बीमारी होने की संभावना रहती है। इसलिए इसे एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी माना जाता है।

पहली बार मिला ऐसा मरीज

एसकेएमसीएच के डॉक्टरों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में पहली बार विल्सन रोग का मरीज सामने आया है। इस बीमारी का इलाज काफी महंगा होता है और इसकी दवाएं भी बेहद खर्चीली होती हैं।

अस्पताल ने मुफ्त दी 60 हजार रुपये की दवा

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच प्रशासन ने उसे लगभग 60 हजार रुपये की दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई हैं। फिलहाल डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed