फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: Suspicious death of elderly person daughter-in-law accused of poisoning him illegal relationship

Bihar News: बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बहू पर अवैध संबंध का विरोध करने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप

Mon, 24 Feb 2025 03:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 03:41 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन जहर देकर हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Suspicious death of elderly person daughter-in-law accused of poisoning him illegal relationship
मृतक बुजुर्ग प्रकाश पासवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय प्रकाश पासवान के रूप में हुई है। जब उनका शव मिला, तब मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत जहर देने से हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बहू ने उन्हें खाने में जहर देकर मार डाला, क्योंकि वे उसके अवैध संबंधों का विरोध करते थे। वहीं, गांव में यह भी चर्चा है कि बुजुर्ग ने लोक लज्जा के कारण आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

 
बहू के अवैध संबंधों का विरोध बना मौत की वजह?
मृतक के परिवारवालों के अनुसार, प्रकाश पासवान के बेटे संजय पासवान की शादी सोनी देवी से हुई थी। संजय फिलहाल असम के गुवाहाटी में काम करते थे, इसी दौरान उनकी पत्नी सोनी देवी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध बन गया। जब इस बात की जानकारी प्रकाश पासवान को लगी तो उन्होंने इसका सख्त विरोध किया और घर में युवक के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। इसको लेकर ससुर-बहू के बीच लगातार विवाद होने लगा। परिजनों का आरोप है कि बहू सोनी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रकाश पासवान को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी के तहत खाने में जहर मिलाकर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

 
हत्या या आत्महत्या? गांव में दो तरह की चर्चाएं
घटना के बाद गांव में दो तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पहला, परिजनों का आरोप है कि प्रकाश पासवान की बहू ने उन्हें जहर देकर मार दिया। दूसरा, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग ने समाज में बदनामी के डर से खुद जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी, एफआईआर दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन जहर देकर हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। फिलहाल, पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed