फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : notorious smack smuggler arrested with several associates with possession 12 lakh

Bihar: चर्चित स्मैक माफिया मनोज तुरहा 12 लाख नकद के साथ गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में शराब पार्टी के दौरान कार्रवाई

Fri, 02 Jan 2026 09:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 09:48 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने चर्चित स्मैक तस्कर मनोज तुरहा को शराब पार्टी के दौरान तीन साथियों समेत गिरफ्तार किया। उसके पास से ₹12 लाख नकद और विदेशी शराब बरामद हुई। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : notorious smack smuggler arrested with several associates with possession 12 lakh
कुख्यात स्मैक तस्कर सहयोगी संग अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का चर्चित स्मैक तस्कर मनोज तुरहा एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनोज तुरहा को उसके तीन सहयोगियों के साथ शराब पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से ₹12 लाख रुपये नकद और दो बोतल ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की है।

यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी माई स्थान के समीप स्थित मनोज तुरहा के आवास पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा है और नकद राशि का बंटवारा किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान प्लास्टिक के झोले में रखे ₹12 लाख रुपये बरामद किए गए। आशंका जताई जा रही है कि यह राशि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई है।

विज्ञापन


पढे़ं; गोपालगंज में पांच वर्षीय मासूम से हैवानियत, मां ने दर्ज कराई शिकायत; पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मनोज तुरहा के अलावा मिठनपुरा निवासी पिंटू साह, दीपक कुमार और नगर थाना क्षेत्र निवासी गणेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जब्त नकदी के स्रोत की जांच के लिए आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹12 लाख नकद और दो बोतल विदेशी शराब जब्त की गई है। प्रथम दृष्टया यह रकम मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित प्रतीत हो रही है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि कुख्यात स्मैक तस्कर मनोज तुरहा का आपराधिक इतिहास रहा है। बीते 6 फरवरी 2025 को मोतीझील इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हुआ था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed