फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : newly married women died in suspicious circumtance police investigate

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, ससुरालजनों पर दहेज हत्या का लगा आरोप

Sun, 28 Dec 2025 05:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 05:15 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में तीन माह पहले शादीशुदा 19 वर्षीय ममता खातून की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : newly married women died in suspicious circumtance police investigate
नव विवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव की है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय ममता खातून, पति मोहम्मद सेराज के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि शादी के समय पांच लाख रुपये दहेज की मांग की गई थी, जिसमें से दो दिन पहले ही दो लाख रुपये दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार दहेज का दबाव बना रहा था और अंततः ममता की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पढे़ं: जमुई में पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता मोहम्मद माजिद ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी पूरे धूमधाम से की थी। ममता उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें न्याय चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed