फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: Wall of house collapsed due to strong storm and rain; woman died, two injured

Bihar News: तेज आंधी और बारिश में गिरी मकान की दीवार; महिला की मौत, दो घायल

Sun, 23 Mar 2025 01:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में तेज आंधी और बारिश में मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आई इस आंधी और बारिश से आम के पेड़ों को भी काफी क्षति पहुंची है। 

विज्ञापन
Saharsa News: Wall of house collapsed due to strong storm and rain; woman died, two injured
घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अचानक आई तेज बारिश और आंधी ने भारी तबाही मचाई। सदर थाना क्षेत्र के वार्ड-28 में एक पक्की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य रात में सो रहे थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान रुखसाना खातून के रूप में हुई है, जिनकी दीवार गिरने से मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में रुखसाना के पुत्र मो. इकबाल और पुत्री सहवाना खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:नहर में काले प्लास्टिक में मिला अर्ध निर्मित नवजात का शव, मचा हड़कंप; स्थानीय लोगों में गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि रात करीब तीन बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। उसी दौरान घर की एक पक्की दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जो सोते समय रुखसाना खातून और उनके बेटे-बेटी पर गिर गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्हें बाहर निकाला गया, जिसके बाद सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया।


 
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना प्राकृतिक आपदा के कारण बताई जा रही है।

 
बताया जा रहा है कि आंधी और गरज के साथ बारिश इतनी तेज थी कि इलाके में कई अन्य घरों को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही, जिससे लोगों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कच्चे घरों में रहने वाले लोग डर के साये में रात बिताने को मजबूर हो गए।

यह भी पढ़ें- Bihar News: भीषण आग लगने से 9 लाख रुपये नगद सहित 65 लाख रुपये का सामान जलकर राख, ऐसे हुआ हादसा; जानें सबकुछ
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आई इस आंधी और बारिश से आम के पेड़ों को भी काफी क्षति पहुंची है। आम में लगे मंजर झड़ जाने से अब इस बार आम की पैदावार में गिरावट की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed