फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : new married women traceless after three month of love marriage family says murder

बिहार: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता के गायब होने से हड़कंप, मायके वालों ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 12 Sep 2026 04:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 04:13 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नवविवाहिता के कथित तौर पर गायब होने से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट, प्रताड़ना और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : new married women traceless after three month of love marriage family says murder
नवविवाहिता के गायब होने के बाद हंगामा करते हुए परिजन।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के मोहनपुर मुरौल में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मारपीट करने, बंधक बनाने और उसके बाद उसे गायब करने को लेकर जमकर बवाल किया है। बेटी के गायब किए जाने की शिकायत को लेकर पीड़िता की मां ने तुर्की थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग ससुराल पक्ष के लोगों के दरवाजे पर पहुंचे और जमकर बवाल व हंगामा किया। इस जानकारी के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नवविवाहिता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गुदरी निवासी नैना कुमारी (उम्र करीब 17 वर्ष), पति राकेश कुमार, के रूप में हुई है।

विज्ञापन

नैना ने अपनी मर्जी से तीन माह पहले ही शादी की थी
लड़की की मां बबीता देवी ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र के गुदरी की रहने वाली हैं। उनकी बेटी नैना ने अपनी मर्जी से तीन माह पहले ही शादी की थी। सोशल मीडिया के माध्यम से तुर्की थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से उसका संपर्क हुआ था। इसके बाद वह भागकर अपनी मर्जी से शादी रचा ली। कल रात ससुराल वालों ने कॉल करके बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और वे लोग उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कई घंटे बाद भी कोई कॉल नहीं आया तो आज सुबह फोन करके इस मामले की जानकारी ली, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हम लोग आनन-फानन में यहां दौड़ते-भागते आए तो देखा कि घर पर कोई नहीं है और बेटी गायब है। हमें संदेह है कि उसकी हत्या कर दी गई है।

बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की
परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी बेटी के साथ कई बार कथित रूप से मारपीट और प्रताड़ना की जा रही थी। इस दौरान उनकी बेटी को घर में बंधक जैसी स्थिति में रखा गया था। महिला ने इस मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।



ये भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: राजद उम्मीदवारों की घोषणा पर भड़कीं रोहिणी, तेजस्वी यादव पर आरोप लगाकर क्या मैसेज दिया?

इस पूरे मामले में तुर्की थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष के घर पर ताला जड़ा हुआ है। मायके पक्ष के लोगों द्वारा मामले की जानकारी दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवविवाहिता की पहचान नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नैना कुमारी के रूप में हुई है।

नव विवाहिता गायब हंगामा हत्या का आरोप

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed