फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : new married women fall in budhi gandak river and died live video viral police

Bihar: 'अब आप एक ही बेटी के पिता हैं'...कहकर बूढ़ी गंडक नदी में कूद गई बिटिया; शादी के बाद से चल रहा था विवाद

Sun, 19 Jul 2026 04:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 04:41 PM IST
सार

अंशु ने अपने पिता को फोन किया और कहा, "पिताजी, अब आपकी एक ही बेटी बची है और मैं आत्महत्या करने जा रही हूँ।" फोन रखने के कुछ देर बाद ही उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : new married women fall in budhi gandak river and died live video viral police
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जिले के सिकंदरपुर पुल से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव निवासी अंशु कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आत्मघाती कदम उठाने से पहले अंशु ने अपने पिता को फोन किया और कहा, "पिताजी, अब आपकी एक ही बेटी बची है और मैं आत्महत्या करने जा रही हूँ।" फोन रखने के कुछ देर बाद ही उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में बहकर वह करीब 200 मीटर दूर आश्रम घाट तक पहुँच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

विज्ञापन


पढे़ं: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद से चल रहा था विवाद
परिजनों के अनुसार, अंशु की शादी दो साल पहले (2025 में) हुई थी। उसका पति चेन्नई में रहकर काम करता है। मृतका पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसका अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था, और पति के साथ अक्सर फोन पर भी तीखी बहस होती थी। हालांकि, विवाद के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed