{"_id":"6979b8a9c9644fd67b04f334","slug":"muzaffarpur-bihar-news-muzaffarpur-civil-court-premises-evacuated-after-bomb-threat-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3887493-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कारणों से न्यायिक कार्य ठप, पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कारणों से न्यायिक कार्य ठप, पुलिस सतर्क
Wed, 28 Jan 2026 07:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:22 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी जिला जज के ई-मेल पर मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर खाली कराया गया, न्यायिक कार्य रोका गया और डॉग स्क्वॉड व बम स्क्वॉड से सघन जांच की गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया। यह धमकी जिला जज के आधिकारिक ई-मेल पर भेजी गई, जिसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर तत्काल कराया गया खाली
धमकी की गंभीरता को देखते हुए जिला जज के निर्देश पर एहतियातन पूरे सिविल कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराने का आदेश जारी किया गया। माइक के माध्यम से वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों, वादकारियों और अन्य आगंतुकों से शांति बनाए रखते हुए कोर्ट कैंपस खाली करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक कार्य सुरक्षा कारणों से रोका गया
स्थिति को नियंत्रित रखने और किसी भी संभावित खतरे से बचाव के लिए सिविल कोर्ट में चल रहे सभी न्यायिक कार्यों को रोक दिया गया। परिसर खाली कराए जाने के दौरान कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बनी रही।
पढ़ें- Bihar News: पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार
आला अधिकारियों की मौजूदगी में जांच
सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश मिश्रा, सिटी एसपी, एसडीपीओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया, जो पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और उसे भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सभी मानक प्रक्रिया के तहत हर पहलू की जांच कर रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के एहतियात सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। संदिग्ध ई-मेल की जानकारी जुटाई जा रही है और डॉग स्क्वॉड तथा बम स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की जांच की जा रही है।