{"_id":"67e4f1a246496581410903d6","slug":"muzaffarpur-bihar-news-mother-fled-her-four-month-innocent-baby-in-auto-crowd-gathered-at-the-spot-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2768935-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चार महीने की बच्ची को ऑटो पर रखकर फरार हो गई महिला, लोगों ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चार महीने की बच्ची को ऑटो पर रखकर फरार हो गई महिला, लोगों ने कही यह बात
Thu, 27 Mar 2025 01:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:29 PM IST
सार
Bihar: औराई थाना क्षेत्र के बाजार में ऑटो पर छोड़कर एक मासूम बच्ची को उसकी मां फरार हो गई। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन
व्यक्ति की गोद में मासूम बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक मां का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां पर चार महीने के एक मासूम बच्ची को सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो के पीछे के डाले में रखकर चली गई। यही नहीं बच्ची के पास में मां ने दूध, पानी और कपड़े तक छोड़ गई। उसके बाद मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों की आंख से आंसू गिरने लगे। मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र इलाके के राजखंड साहू चौक के पास की है। बताया गया है कि कोई महिला इस मासूम को फेंक कर चली गई थी, जिसकी उम्र लगभग चार महीने के पास की है। इसी दौरान नजदीक के सुधीर पंडा के टेम्पो में लगभग चार बजे भोर में कोई अज्ञात छोड़ दिया है। यही नहीं बल्कि उस बच्ची के साथ में एक झोला है, जिसमें तेल, कपड़ा, पानी, दूध और साबुन-दवा तथा अन्य सामान है। भोर होने पर लोगों ने देखा और बच्ची अभी प्रेमचंद पंडा के पास है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भासा के आवाह्न पर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का किया बहिष्कार, आपातकालीन सेवा को छोड़ सभी सुविधाएं ठप
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण सुधीर कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हम लोग उठे। देखे तो ऑटो में एक बच्ची रो रही थी। आसपास में देखा और जानकारी लिया तो कोई नहीं था। उसके बाद पता चला कि कोई मां इस बच्ची की छोड़कर चली गई है और इसके पास में दूध, पानी, दवाई और अन्य सामग्री रख गई है। हम लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के पीछे सोये हुए थे मंत्री; सत्र के दौरान आज क्या-क्या हुआ?
वहीं, कई लोग बच्ची की परवरिश करने की बात पर अड़े हुए हैं। लोगों की भीड़ लग गई है। अभी यह बच्ची प्रशासन की है और प्रशासन जो निर्णय देगा, आगे वही किया जाएगा। वहीं, स्थानीय प्रेमचंद्र पंडा ने बताया कि देखने से लगता है कि कोई महिला अपने बच्ची को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई होगी। कुछ भी हो सकता है यह, फिर उस बच्ची को लेकर किसी तरह की बात होगी इसलिए भागी है। लेकिन देखा जा रहा है कि बच्ची के पास उसके उपयोग की सामग्री छोड़ दी गई है, ताकि इसकी परवरिश और देखरेख किया जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन