फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : minor young died in road accident many injured police investigate

Bihar Accident: अनियंत्रित पिकअप पलटने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, कई घायल; परिजनों में हड़कंप

Thu, 11 Dec 2025 01:20 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 01:20 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में अनियंत्रित पिकअप पलटने से 13 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक फरार मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : minor young died in road accident many injured police investigate
लोगों में रोष - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

 

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी सिक्स के पास एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हुए। जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे गांव की एक सीएनजी पिकअप वैन में ईंट ढोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कुंदन कुमार, कोठिया गांव निवासी, की मौके पर मौत हो गई। अन्य घायल बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।



पढे़ं: वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला; शख्स की मौके पर हुई मौत

विज्ञापन

स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जमा हो गए। मृतक किशोर के परिजनों ने चीख-पुकार और हाहाकार मचाया। गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की, जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। मिठनपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा वाहन की अधिक गति और नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक किशोर का शव मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed