{"_id":"6a1262531ab79e753806608d","slug":"muzaffarpur-bihar-news-men-dead-body-found-in-suspicious-circumtance-in-his-room-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4316831-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तीन दिन पहले हुआ था विवाद, मायके से लौटी पत्नी तो कमरे में पड़ा मिला पति का शव; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तीन दिन पहले हुआ था विवाद, मायके से लौटी पत्नी तो कमरे में पड़ा मिला पति का शव; मची चीख-पुकार
Sun, 24 May 2026 08:41 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 08:41 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में किराए के कमरे से 45 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने पर जब वह कमरे पर पहुंचीं, तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जगदीशपुरी रोड नंबर-1 स्थित एक किराए के मकान की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
इलाके में भारी भीड़ जुटी
घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया और कमरे की जांच-पड़ताल शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तीन दिन पहले किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर अपनी बेटी के साथ मीनापुर स्थित मायके चली गई थीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम पति को फोन किया था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। शनिवार को दोबारा कई बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वह एक परिचित के साथ मिठनपुरा स्थित किराए के मकान पर पहुंचीं, जहां कमरे में धर्मेंद्र कुमार सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पत्नी ने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके पति ऐसा कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : एआई समिट में सीएम के बयान पर रोहिणी ने किया पलटवार; कहा- डंडे से नहीं, न्याय से आता है सुशासन
पुलिस ने जांच शुरू की
मामले की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।