फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Scam at Sadar Hospital one thousand for Amarnath Yatra medical certificates without check

Bihar News: सदर अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा; बिना जांच एक हजार में बन रहे अमरनाथ यात्रा मेडिकल सर्टिफिकेट

Tue, 21 Apr 2026 10:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 10:28 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में बिना जांच एक हजार लेकर अमरनाथ यात्रा के मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का खुलासा हुआ है। दलालों की मिलीभगत की आशंका है। सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Scam at Sadar Hospital one thousand for Amarnath Yatra medical certificates without check
मॉडल सदर अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट फर्जीवाड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर के मॉडल सदर अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी फिटनेस सर्टिफिकेट बिना किसी मेडिकल जांच के एक हजार लेकर खुलेआम जारी किए जा रहे थे। इस पूरे मामले में दलालों और अस्पताल कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जब एक युवक अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचा, तो उसे अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल ने संपर्क किया और बिना किसी जांच के सर्टिफिकेट दिलाने का दावा किया। इसके बदले एक हजार की मांग की गई और काम तुरंत कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि के लिए एक टीम ने मरीज बनकर अस्पताल में पहुंचकर जांच की, जहां बिना निवास प्रमाण पत्र और बिना किसी मेडिकल परीक्षण के ₹1000 लेकर अमरनाथ यात्रा का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। इस खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बिना किसी स्वास्थ्य परीक्षण के डॉक्टर के हस्ताक्षर और मुहर कैसे लग गई। इससे पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पटना में भीषण गर्मी का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव; जानिए नया समय


सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में अवैध रूप से सक्रिय दलालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि बिना जांच के उनके हस्ताक्षर और मुहर कैसे इस्तेमाल हुई।

अस्पताल अधीक्षक ने भी संबंधित डॉक्टर से जवाब तलब किया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस फर्जीवाड़े में शामिल दलालों, कर्मचारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed