फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : married women flee away with facebook friend with jwelary and cash

Bihar News: ड्यूटी से लौटा पति, खाली मिला घर, फेसबुक दोस्त संग लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर पत्नी हुई फरार

Sun, 04 Jan 2026 12:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 12:14 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक नाइट गार्ड की पत्नी फेसबुक पर बने दोस्त के साथ घर से फरार हो गई। महिला अपने साथ बच्चे को भी ले गई और घर में रखे लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर चली गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : married women flee away with facebook friend with jwelary and cash
फेसबुक दोस्त संग महिला फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले नाइट गार्ड को उस समय गहरा झटका लगा, जब उसकी दूसरी पत्नी फेसबुक पर बने दोस्त के साथ घर से फरार हो गई। फरार होने के दौरान महिला घर में रखे कीमती गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई। इस मामले को लेकर पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

यह घटना 31 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। पीड़ित नाइट गार्ड ने बताया कि वह नए साल की पूर्व संध्या पर अपनी ड्यूटी पूरी कर जब घर लौटा, तो पत्नी और बच्चा घर पर नहीं मिले। साथ ही अलमारी में रखे गहने और नकदी भी गायब थे, जिससे उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ साल बाद से उसकी पत्नी दिनभर मोबाइल फोन में व्यस्त रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने पत्नी को समझाया और डांट-फटकार भी लगाई, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली में हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकनिक मनाने आए युवक की हुई थी पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, जिससे उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए उसने वर्ष 2016 में दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उसे एक बेटा हुआ था, जिसे महिला अपने साथ प्रेमी के साथ लेकर फरार हो गई है।

पीड़ित के अनुसार पत्नी फेसबुक पर बने दोस्त से लगातार चैटिंग और फोन पर बात करती थी। इसका विरोध करने पर घर में अक्सर विवाद होता था। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी, बच्चे और घर से ले जाए गए कीमती सामान को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और पारिवारिक रिश्तों पर पड़ रहे उसके असर को लेकर चिंता जता रहे हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश में जुट गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed