फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : many youth were cheated in the name of jobs abroad the road was blocked.

Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, बेरोजगार युवाओं ने किया सड़क जाम, कंपनी दफ्तर में लगा ताला

Sun, 12 Oct 2025 02:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 02:06 PM IST
सार

बिहार, यूपी, बंगाल और ओडिशा के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं से विदेश में नौकरी देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में ठगे गए युवाओं ने कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क जाम किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : many youth were cheated in the name of jobs abroad the road was blocked.
रोजगार युवाओं ने मुजफ्फरपुर में किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर बिहार, यूपी, बंगाल और ओडिशा के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। “विदेश जाओ और लाखों कमाओ” के लालच में युवाओं से फर्जी कंपनी ने लाखों रुपये वसूले। मामला सामने आने के बाद अब यह ठगी का जाल कई राज्यों तक फैल चुका है।
विज्ञापन


रविवार को दर्जनों ठगे गए युवाओं ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के ओल्ड बैरिया रोड स्थित कंपनी कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने पहले कार्यालय में हंगामा किया, उसके बाद सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं को समझाने-बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन



पढे़ं: आरसीपी की बेटी लता को जनसुराज ने दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट में लीगल एडवाइजर हैं PK की प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि ठगी करने वाली यह कंपनी “इम्पीरियल इंटरप्राइजेज” के नाम से संचालित थी, जो वेस्ट अफ्रीका में “स्काई ग्रिड” नामक कंपनी में नौकरी दिलाने का दावा करती थी। दो दिन पहले ही कई युवाओं ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ अहियापुर थाने में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक युवती को पकड़ा था, लेकिन साक्ष्य के अभाव में उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

उड़ीसा से आए पीड़ित मोहम्मद दिलशाद ने बताया कि कंपनी ने अफ्रीकी देशों में नौकरी देने के नाम पर 70 हजार से एक लाख रुपये तक वसूले। भुगतान के बाद जब वे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि वीजा ही फर्जी था। एयरपोर्ट से लौटने पर उन्होंने कंपनी कार्यालय पहुंचा तो वहां ताला लटका मिला और सभी प्रबंधक फरार थे। अहियापुर थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है। युवाओं ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed