फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: mango festival organized in city exhibition of 60 varieties of mangoes to awareness

मुजफ्फरपुर में आम महोत्सव का आयोजन: 60 किस्मों के आमों की प्रदर्शनी, देसी और विदेशी आम बने आकर्षण का केंद्र

Wed, 25 Jun 2025 02:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 02:45 PM IST
सार

Bihar: इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आम किसानों को विभिन्न किस्मों की जानकारी देना, वैज्ञानिक तरीके से आम की खेती को प्रोत्साहित करना और आम प्रेमियों के बीच आमों की विविधता को लेकर जागरूकता फैलाना था। पढ़ें खबर

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: mango festival organized in city exhibition of 60 varieties of mangoes to awareness
आम महोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को आम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस आयोजन ने न सिर्फ किसानों और आम प्रेमियों को आकर्षित किया, बल्कि लीची के लिए प्रसिद्ध इस शहर को आमों की विविधता के लिए भी पहचान दिलाने की दिशा में एक कदम साबित हुआ।

यह आयोजन उत्तर बिहार नर्सरी एसोसिएशन की ओर से किया गया था, जिसमें आम की देसी और विदेशी किस्मों को प्रदर्शित किया गया। आयोजन स्थल पर लगाए गए आमों के पौधों और उनके फलों ने हर किसी का ध्यान खींचा। आमों की विभिन्न प्रजातियों में ‘दशहरी’, ‘लंगड़ा’, ‘चौसा’, ‘केसर’, ‘फजली’ और ‘अल्फांसो’ जैसी लोकप्रिय किस्मों के अलावा करीब 55 अन्य किस्में भी प्रदर्शनी में शामिल थीं। हर आम अपने आकार, रंग, स्वाद और विशेषताओं के कारण चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


पढ़ें:  सांप के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम; सीवान के रतनपुरा गांव की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव का उद्देश्य
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आम किसानों को विभिन्न किस्मों की जानकारी देना, वैज्ञानिक तरीके से आम की खेती को प्रोत्साहित करना और आम प्रेमियों के बीच आमों की विविधता को लेकर जागरूकता फैलाना था। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन न सिर्फ किसानों को नई जानकारी देते हैं, बल्कि बाजार में बेहतर आमदनी के अवसर भी प्रदान करते हैं।

संस्था के अध्यक्ष और सचिव ने क्या कहा?
उत्तर बिहार नर्सरी एसोसिएशन के अध्यक्ष ए.के. मणि ने बताया कि हमारा उद्देश्य बिहार के किसानों को आम की विभिन्न प्रजातियों और उनके रख-रखाव की वैज्ञानिक जानकारी देना है। हम चाहते हैं कि किसान आम की उन्नत खेती को अपनाएं और इसकी व्यावसायिक संभावनाओं को पहचानें। वहीं, संस्था के सचिव अनुराग कुमार ने कहा यह महोत्सव किसानों को एक मंच पर लाने का प्रयास है, ताकि उन्हें जलवायु के अनुसार प्रजातियों के चयन, पौधों की देखरेख, रोग नियंत्रण और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी मिल सके। हम चाहते हैं कि किसान आम की खेती को एक समृद्ध व्यवसाय के रूप में अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed