{"_id":"67d7e7cdf967e566ba0d9d7d","slug":"muzaffarpur-bihar-news-liquor-mafia-attacked-on-police-station-and-pelted-stones-police-got-action-video-viral-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2733023-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: थाने पर चढ़े शराब माफिया ने जमकर किया रोड़ेबाजी, कई लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: थाने पर चढ़े शराब माफिया ने जमकर किया रोड़ेबाजी, कई लोगों पर मामला दर्ज
Mon, 17 Mar 2025 03:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:48 PM IST
सार
Liquor Mafia: कार्रवाई से नाराज शराब माफियाओं ने थाने पर जमकर पथराव किया। पथराव और रोड़ेबाजी का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाने पर शराब तस्करों और ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले का वीडियो भी वायरल हुआ है। सैकड़ों की संख्या में जुटे हुए ग्रामीणों ने थाने के गेट पर पहुंच पत्थर फेंका और जमकर रोड़ेबाजी की।
विज्ञापन
घटना गोली पर्व के दिन की बताई जा रही है। जहां रेड करने गई पुलिस की कार्रवाई से नाराज शराब धंधेबाज और ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लाठी डंडे से लैस होकर शराब धंधेबाजों ने थाने पर पथराव कर दिया। घटना होली के दिन शुक्रवार की बताई जा रही है। जहां जजुआर थाना के द्वारा शराब धंधेबाजों के घर पर छापेमारी किया गया, जिससे नाराज होकर जजुआर पुलिस थाने पर हमला कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इस बार पांच दिनों तक बिहार दिवस महोत्सव, देश के यह दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस वहां से भागी। तब तस्करों और उसके समर्थकों ने दो किमी पीछा कर थाने पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी करने के दौरान पुलिस ने थाने में मेन गेट को बंद कर दिया और थाने के मेन गेट को तोड़ने का किया प्रयास किया गया। शराब के तस्करों ने अंदर घुसने का प्रयास किया। वहीं, इस घटना का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाने के कई टीम और वरीय अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मकई के खेत में मिला युवती का शव, चाकू से वार कर बेरहमी से की गई है हत्या
मामले को लेकर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि होली पर्व को लेकर शराब माफिया के खिलाफ में अभियान चलाई जा रही थी। इसी दौरान शराब धंधेबाज लोग आक्रोशित हो गए और थाने पर सैकड़ों की संख्या में जुटकर हमला किया। मामले की गंभीरता को देख पुलिस की अन्य टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुटी हुई है। थाने में सभी प्रवेश करना चाहते हैं। गेट बंद होने से कोई अन्दर नहीं आ सका है। मामले में थानेदार हेमंत कुमार के बयान पर जजुआर के शराब तस्कर के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन