Bihar Diwas 2025 : इस बार पांच दिनों तक बिहार दिवस महोत्सव, देश के यह दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति
Bihar News : चुनावी साल में राज्य सरकार पांच दिनों का बिहार दिवस महोत्सव के रूप में मनाएगी। तीन जगहों पर कार्यक्रम होंगे। अभिजीत भट्टाचार्य से लेकर सलमान अली तक का कार्यक्रम होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश सरकार इस साल बिहार दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन करने जा रही है। यह समरोह 22 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। यह तीन दिवसीय समारोह राज्य के प्रमुख शहर पटना में आयोजित होगा, जिसमें गांधी मैदान, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन जैसे प्रमुख स्थल शामिल होंगे। इस वर्ष का बिहार दिवस समारोह "उन्नत बिहार, विकसित बिहार" के विषय पर केंद्रित रहेगा, जो राज्य की प्रगति, समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करेगा। इसके लिए सारी तैयारियां अंतिम चरण में है। वहीं इस समारोह का समापन 24 मार्च की शाम 05:30 बजे गांधी मैदान होगा।इस समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। समारोह की अध्यक्षता बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार करेंगे।
सीएम नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे
22 मार्च 2025 को शाम 05:30 बजे गांधी मैदान, पटना में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार करेंगे। बिहार दिवस के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य कला प्रदर्शन शामिल होंगे।
जानिए, कहां किस दिन क्या होगा?
22 मार्च 2025:
- पटना के गांधी मैदान में देश के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य का कार्यक्रम
- श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कमलेश कुमार सिंह (लोकगीत), डॉ. एन. विजयलक्ष्मी (भरतनाट्यम), ममता जोशी (सूफी गायन) की प्रस्तुति
- रवींद्र भवन में पंडित जगत नारायण पाठक (ध्रुपद गायन), प्राची पल्लवी साहू (कथक), भिखारी ठाकुर रंगमंडल द्वारा नाटक प्रस्तुति
23 मार्च 2025:
- गांधी मैदान में रितिका राज (गायिका), प्रतिभा सिंह बघेल (पार्श्व गायिका) का कार्यक्रम
- श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आलोक राज एवं अशोक कुमार प्रसाद (सुगम संगीत), नीलम चौधरी (कथक), ज्योति नूरन (सूफी गायन)
- रवींद्र भवन में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन
यह भी पढ़ें: बिहार में पूर्ण रूप से सुशासन की सरकार है...
24 मार्च 2025:
- गांधी मैदान में सलमान अली (पार्श्व गायक)
- श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष (भरतनाट्यम), प्रियाणी वाणी पंडित (शास्त्रीय संगीत), सुगंधा मिश्रा (हास्य कलाकार)
- रवींद्र भवन में हास्य कवि सम्मेलन (पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा एवं टीम)
प्रमुख पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृति का निर्माण
बिहार दिवस 2025 के अवसर पर गांधी मैदान में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृति का निर्माण किया जाएगा, जो बिहार दिवस समारोह में आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। पर्यटन निदेशक श्री उदयन मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन विभाग के पैवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से चुनिंदा स्थलों की आकर्षक थ्री-डी प्रतिकृति के निर्माण का कार्य प्रगति में है। जिन प्रमुख पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है, उसमें महाबोधि मंदिर बोधगया, घोड़ाकटोरा राजगीर, नालंदा विश्वविद्यालय नालंदा, विश्व शांति स्तूप वैशाली, केसरिया स्तूप पूर्वी चंपारण, सभ्यता द्वार पटना, लछुआड़ जैन मंदिर जमुई, विष्णुपद मंदिर गयाजी, मुंडेश्वरी मंदिर कैमूर, मां जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम सीतामढ़ी, चौरासन शिव मंदिर सासाराम, तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब, ककोलत जलप्रपात नवादा, जू व नेचर सफारी राजगीर, ओढ़नी डैम बांका/अमवामन झील, पश्चिमी चंपारण तथा बांका का मंदार पर्वत व रोप वे शामिल है। इन सभी पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति की आकर्षक साज-सज्जा भी की जाएगी, जो बिहार पर्यटन के पैवेलियन में आने वाले सभी आगंतुकों का मन मोहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.