फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : infaint dead body found in budhi gandak river police investigate more detail

Bihar News: नदी में तैरता मिला मासूम का शव, आश्रम घाट पर उमड़ी भीड़; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 30 Nov 2025 06:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2025 06:26 PM IST
सार

Bihar: पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी की पहचान होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दिल दहलाने वाली घटना ने समाज और मानवता दोनों को शर्मसार कर दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : infaint dead body found in budhi gandak river police investigate more detail
घाट किनारे उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शाम के समय नदी किनारे खेल रहे बच्चों की नजर पानी में बहती नवजात की लाश पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। आशंका है कि किसी ने नवजात को जन्म के बाद नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया के गोगरी में शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो देसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी की पहचान होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दिल दहलाने वाली घटना ने समाज और मानवता दोनों को शर्मसार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed