फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: A notorious arms smuggler was arrested in Gogri, Khagaria.

Bihar Crime: खगड़िया के गोगरी में शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो देसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद

Sun, 30 Nov 2025 05:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Nov 2025 05:58 PM IST
सार

Bihar: बताया जाता है कि प्रीतम कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर है। वर्ष 2020 में उस पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Bihar Crime: A notorious arms smuggler was arrested in Gogri, Khagaria.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर जिले में हथियार तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गोगरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात हथियार तस्कर को शेरगढ़ मोड़ मंदिर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर की पहचान प्रीतम कुमार उर्फ प्रीतम यादव, पिता चांनो यादव, साकिन शेरगढ़, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। मामले में गोगरी थाना में दिनांक 29.11.25 को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

विज्ञापन


पढ़ें: बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत; इलाके में दहशत का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रीतम कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर है। वर्ष 2020 में उस पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा शराबबंदी कानून उल्लंघन का एक मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है। वर्ष 2018 में जबरन वसूली और रंगदारी मांगने के आरोप में भी उसके खिलाफ केस हुआ था। इसके अतिरिक्त मारपीट, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज बताए गए हैं। इस सफल कार्रवाई में गोगरी डीएसपी अखिलेश कुमार, गोगरी थाना प्रभारी दिनेश कुमार, परि. पुअनि. सिंटु कुमार तथा सशस्त्र बल की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed