फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Karate Players Set to Represent India at International Championship in nepal

Bihar: नेपाल में भारत का परचम लहराने निकले खिलाड़ी, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखेगा दम

Tue, 26 May 2026 02:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 02:56 PM IST
सार

नेपाल के काठमांडू में होने वाली 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 के लिए 20 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। टीम अनुभवी कोच ई. राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेपाल रवाना हो गई है।

विज्ञापन
Bihar Karate Players Set to Represent India at International Championship in nepal
नेपाल के काठमांडू के लिए टीम रवाना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

12वीं माउंट एवरेस्ट अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय कराटे टीम नेपाल रवाना हो गई है। 28 मई से 31 मई 2026 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के 20 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में किया गया है। टीम में 10 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। नेपाल रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को भारत की जर्सी और तिरंगा झंडा प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
विज्ञापन


इस बार भारतीय टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी कोच ई. राहुल श्रीवास्तव को सौंपी गई है। वह टीम के मुख्य कोच और तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन


टीम के साथ शिल्पी सोनम को मैनेजर, कुणाल कुमार को ऑफिशियल और उपासना आनंद को टीम कैप्टन बनाया गया है। खिलाड़ियों को आरएस वर्ल्ड की ओर से भारतीय जर्सी और तिरंगा उपलब्ध कराया गया है। इंडिया जेन डो शिन कराटे फेडरेशन और आरएस वर्ल्ड मार्शल आर्ट के पदाधिकारियों ने टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पटना में गंगा स्नान बना काल, चार युवक डूबे; तीन की मौत, एक की तलाश जारी

बिहार से चयनित खिलाड़ी
महिला टीम- सावी सिंह, इफरा अहमद, अनुष्का अभिषेक, उपासना आनंद, तन्नू श्री, काव्या कौशल, युसरा फातिमा, ऋचा गुप्ता, तवीशा केजरीवाल, इशिका मेहता और श्रेया कुमारी।

पुरुष टीम- रितेश रंजन, प्रणव झा, अभिनव चौधरी, अंकित सिन्हा, तन्मय श्रीवास्तव, शुभम सिंह, आरव और उद्यम हर्ष।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed