Bihar News: पटना में गंगा स्नान बना काल, चार युवक डूबे; तीन की मौत, एक की तलाश जारी
Patna News: पटना के गांधी घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण चार युवक डूब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट के पास मंगलवार को गंगा में नहाने गए चार युवक डूब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता बताया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान कदमकुआं दरियापुर निवासी चंदन कुमार (35), अमित (15) और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। वहीं कंकड़बाग स्थित RLMS कॉलोनी निवासी जॉय (17) अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
गंगा स्नान के लिए गए थे
बताया जा रहा है कि सभी युवक गंगा स्नान के लिए गांधी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सके। देखते ही देखते चारों डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे।
Bihar News: राजद की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल भाजपा में शामिल, बोलीं- 'ट्रोल से नहीं डरती'
एक युवक की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए, जबकि लापता युवक जॉय की तलाश जारी है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।