फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Health Minister Nishant Kumar To Visit SKMCH Tomorrow; Administration Gears Up

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कल एसकेएमसीएच का करेंगे दौरा; तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 02 Sep 2026 10:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 10:39 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तीन सितंबर को मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच का दौरा करेंगे। इस दौरान वह नवनिर्मित 30 बेड वाले अत्याधुनिक आईसीयू का उद्घाटन करने के साथ टाटा मेमोरियल द्वारा संचालित कैंसर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन
Bihar Health Minister Nishant Kumar To Visit SKMCH Tomorrow; Administration Gears Up
स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर अलर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कल, गुरुवार 3 सितंबर को SKMCH मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम दोपहर करीब 2:00 बजे प्रस्तावित है। मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एसकेएमसीएच अस्पताल परिसर में लगभग दो घंटे तक रुकेंगे और शाम 4:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान मंत्री को कोई कमी नहीं दिखे और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, इसे लेकर जिला प्रशासन दिन-रात एक करके तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज रोड के आसपास अतिक्रमण की गई सड़क को आज अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, मंत्री के कार्यक्रम को मिली स्वीकृति; मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
वहीं, इस मामले में एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके आगमन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मंजूर हो चुका है। मंत्री के कल के दौरे को लेकर अस्पताल परिसर में युद्ध स्तर पर रंग-रोगन, मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य पूरा किया जा रहा है। बचा हुआ काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं वाले ICU वार्ड और कैंसर अस्पताल का निरीक्षण
राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कल एसकेएमसीएच में नवनिर्मित अत्याधुनिक 30 बेड वाले गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस नई सुविधा से उत्तर बिहार के गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे अरसे से मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री मेडिकल कॉलेज परिसर में बने टाटा मेमोरियल द्वारा संचालित कैंसर अस्पताल का जायजा लेंगे। इस दौरान वहां उपलब्ध इलाज की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। निरीक्षण के अंतिम चरण में स्वास्थ्य मंत्री एसकेएमसीएच के लेक्चर थिएटर में डॉक्टरों, मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र में भाग लेंगे।


ये भी पढ़ें-  बिहार: पानी के बीच दो हजार जिंदगियां कैद! उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, भतीजी को खाट पर ले गए अस्पताल

पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर और सड़क पर चला बुलडोजर, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कल मुजफ्फरपुर में आगमन को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आपको बता दें कि बुधवार को SKMCH परिसर और उसके आसपास के मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक बुलडोजर कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ आनंद उत्सव ने बताया कि वीआईपी दौरे और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया है। मंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, मेडिकल कॉलेज मार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed