{"_id":"6a99581b1f8e27eac40a60dc","slug":"muzaffarpur-bihar-news-health-minister-nishant-inaugurated-30-bed-icu-facility-and-12-bed-icu-at-cancer-hospital-facilities-like-delhi-mumbai-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4681313-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच: 42 बेड के आईसीयू का उद्घाटन, निशांत कुमार बोले- दिल्ली-मुंबई नहीं जाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच: 42 बेड के आईसीयू का उद्घाटन, निशांत कुमार बोले- दिल्ली-मुंबई नहीं जाना होगा
Thu, 03 Sep 2026 07:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:02 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 30 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू और कैंसर अस्पताल में 12 बेड के विशेष आईसीयू का उद्घाटन किया। कैंसर अस्पताल के विस्तार के लिए केंद्र से 112 करोड़ रुपये की राशि मिलने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में गुरुवार को बिहार के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीकू वार्ड और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने एसकेएमसीएच में नवनिर्मित 30 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही कैंसर अस्पताल में तैयार किए गए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 12 बेड के आईसीयू का भी उद्घाटन किया गया और इसे मरीजों को समर्पित किया गया। इसके बाद उन्होंने टाटा मेमोरियल संस्थान का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ हुई अहम बैठक
स्वास्थ्य मंत्री ने एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद, प्राचार्य कुमारी विभा, उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर सहनी समेत कैंसर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक की। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के बेहतर इलाज और आने वाले समय में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
'कैंसर मरीजों को अब दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं'
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि अब उत्तर बिहार के कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख बिल्कुल नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एसकेएमसीएच परिसर में विकसित किया जा रहा कैंसर अस्पताल उत्तर बिहार का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
कैंसर अस्पताल में शुरू हुआ 12 बेड का विशेष आईसीयू
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कैंसर अस्पताल में 12 बेड का विशेष आईसीयू शुरू कर दिया गया है, जबकि 100 बेड का पेलिएटिव केयर यूनिट भी विकसित किया जा रहा है। इससे गंभीर अवस्था वाले मरीजों के इलाज और देखभाल की सुविधाओं में विस्तार होगा।
केंद्र से मिले 112 करोड़, अत्याधुनिक सुविधाओं पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि कैंसर अस्पताल के विस्तार के साथ और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से 112 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्तर की चिकित्सा सुविधाएं दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध हैं, अब वैसी ही सुविधाएं एसकेएमसीएच के कैंसर अस्पताल में उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।
हजारों मरीजों को मिल सकेगी राहत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे उत्तर बिहार के हजारों कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और गंभीर इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने की परेशानी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार अग्रसर है और लगातार बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।