फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : gun shot young dead body found behind road pistol and bike recoverd

मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात: कनपटी पर गोली लगी युवक का शव मिला, पास में पिस्टल और बाइक भी बरामद; जांच जारी

Sat, 07 Feb 2026 03:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 03:38 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में एनएच-27 के पास एक युवक का कनपटी पर गोली लगा शव मिला। मौके से पिस्टल और बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : gun shot young dead body found behind road pistol and bike recoverd
गोली लगा डेड बॉडी

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 के पास एक युवक का गोली लगा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के कनपटी पर गोली का निशान पाया गया है। घटनास्थल से एक पिस्टल और कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसे मृतक की बाइक होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर बोचहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब ग्रामीण अपने काम से बाहर निकले, तो उन्होंने सड़क किनारे एक लावारिस बाइक खड़ी देखी। काफी देर तक आसपास कोई नहीं दिखा। संदेह होने पर लोगों ने सड़क के नीचे खड्डे में झांककर देखा, जहां एक युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा; प्रधानाध्यापक हिरासत में

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के कनपटी के पास गोली लगी हुई है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों और एफएसएल टीम को सूचना दी गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।

पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट-1 आलोक वत्स ने बताया कि सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत होती है। मौके पर एक बाइक और एक पिस्टल भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान के लिए मृतक की तस्वीर विभिन्न थानों में सर्कुलेट की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed