फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur govind murder case wife fir jasmine parveen omkar singh babul chaudhary conspiracy allegation

Bihar: गोविंद हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने खोले राज; महिला मित्र, जमीन कारोबारी ओंकार और बाबुल पर FIR

Wed, 03 Jun 2026 09:01 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 09:01 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद हत्याकांड में मृतक की पत्नी रीना उर्फ अंजली ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी में महिला मित्र जैसमिन परवीन, जमीन कारोबारी ओंकार सिंह और कुख्यात बाबुल चौधरी को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
muzaffarpur govind murder case wife fir jasmine parveen omkar singh babul chaudhary conspiracy allegation
गोविन्द हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद हत्याकांड में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मृतक गोविंद शर्मा की पत्नी रीना उर्फ अंजली ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। रविवार रात हुई हत्या के बाद दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पटना की एक महिला मित्र, एक जमीन कारोबारी और एक कुख्यात अपराधी का नाम शामिल किया गया है। एफआईआर में करोड़ों रुपये के लेन-देन, जमीन कारोबार, फ्लैट, लग्जरी वाहन, सोना, पुराने विवाद और धमकियों सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

एफआईआर में तीन लोगों को बनाया गया आरोपी

विज्ञापन

नगर थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गोविंद शर्मा की पत्नी रीना उर्फ अंजली ने पटना निवासी महिला मित्र जैसमिन परवीन, जमीन कारोबारी ओंकार सिंह और कुख्यात बाबुल चौधरी को आरोपी बनाया है। पत्नी का आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर गोविंद शर्मा की हत्या की साजिश रची। प्राथमिकी में कई आर्थिक और व्यक्तिगत विवादों का भी उल्लेख किया गया है, जिनकी जांच अब पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल ऑडियो के बाद बाबुल चौधरी का नाम फिर चर्चा में

गोविंद शर्मा की हत्या के अगले दिन सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में कथित तौर पर कुख्यात बाबुल चौधरी हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करता सुनाई दिया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अब मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में भी बाबुल चौधरी का नाम सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि बाबुल चौधरी पहले गोविंद शर्मा का व्यवसायिक साझेदार था, लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच संबंध खराब हो गए थे। उसके अनुसार बाबुल चौधरी लगातार गोविंद शर्मा को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

जमीन कारोबार को लेकर भी था विवाद

एफआईआर के अनुसार गोविंद शर्मा और जमीन कारोबारी ओंकार सिंह के बीच लंबे समय से जमीन कारोबार में साझेदारी थी। पत्नी का दावा है कि एक जमीन में गोविंद शर्मा का भी पैसा लगा हुआ था, लेकिन जमीन ओंकार सिंह के नाम पर थी। जेल से बाहर आने के बाद जब दोनों के बीच हिसाब-किताब हुआ तो कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और कथित तौर पर यह सहमति बनी कि जो जमीन अभी तक नहीं बिकी है, उसमें दोनों बराबर के हिस्सेदार रहेंगे और संबंधित जमीन का एग्रीमेंट गोविंद शर्मा के नाम से किया जाएगा।

महिला मित्र से संबंध और संपत्ति विवाद का भी जिक्र

प्राथमिकी में पटना के राजापुर पुल क्षेत्र की रहने वाली जैसमिन परवीन का भी उल्लेख किया गया है। पत्नी के अनुसार गोविंद शर्मा और जैसमिन परवीन के बीच करीबी संबंध थे। आरोप है कि गोविंद शर्मा ने जैसमिन पर करीब 70 से 75 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा सोना, महंगे उपहार, पटना में ए.एन. कॉलेज के सामने स्थित नंदन अपार्टमेंट में एक फ्लैट और एक वाहन भी उपलब्ध कराया था।

संदेह बढ़ने के बाद बनाई थी दूरी

पत्नी का कहना है कि हाल के दिनों में गोविंद शर्मा को जैसमिन परवीन की गतिविधियों पर संदेह होने लगा था। उसे शक था कि उसकी नजदीकियां उसके विरोधी पक्षों से भी बढ़ रही हैं। इसके बाद गोविंद शर्मा ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी और अपने द्वारा दिए गए रुपये, सोना, फ्लैट, लग्जरी वाहन तथा अन्य चल-अचल संपत्तियों की वापसी की मांग करने लगा था।

ये भी पढ़ें- Bihar News: रिशुश्री केस में 15 कंपनियों की कुंडली खंगालने में जुटी सरकारी एजेंसियां, जानिए पूरा मामला

पत्नी का आरोप- संपत्ति विवाद के बाद रची गई हत्या की साजिश

रीना उर्फ अंजली का आरोप है कि संपत्ति और आर्थिक विवाद बढ़ने के बाद सभी आरोपियों ने मिलकर शूटर बुलाया और गोविंद शर्मा की हत्या करवा दी। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों, आर्थिक लेन-देन, संपत्ति विवाद और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चर्चित गोविंद हत्याकांड में दर्ज हुई इस एफआईआर के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस कई बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed