फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: girl gang-raped in name of giving her a job then video made viral and threatened

Muzaffarpur News: नौकरी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी गई धमकी; जानें मामला

Wed, 18 Jun 2025 02:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Jun 2025 02:47 PM IST
सार

Bihar: पीड़िता ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके मामा उसकी पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। घटना के बाद वह कई बार न्याय की गुहार लगाने के लिए थानों के चक्कर काटती रही, लेकिन किसी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: girl gang-raped in name of giving her a job then video made viral and threatened
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। मामला अब पुलिस के संज्ञान में है और दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पीड़िता सारण जिले की रहने वाली 33 वर्षीय महिला है, जो 1 जून 2024 को नौकरी की तलाश में मुजफ्फरपुर आई थी। उसी दौरान बस यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात प्रवीण शंकर नामक युवक से हुई, जो अहियापुर थाना क्षेत्र निवासी बताया जा रहा है। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को मददगार बताते हुए कहा कि वह युवती को नागपुर की एक बड़ी कंपनी में नौकरी दिलवा सकता है।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, प्रवीण शंकर उसे अपने घर ले गया, जहां उसकी मुलाकात विकास चंद्र नामक युवक से करवाई गई। विकास ने खुद को नागपुर छावनी क्षेत्र का निवासी बताते हुए युवती को एक मोबाइल नंबर दिया और नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती को नाश्ता और कोल्ड ड्रिंक दिया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही युवती को नशे जैसा महसूस होने लगा और वह विरोध करने की स्थिति में नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ससुराल में सोए युवक पर चचेरे ससुर ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

आरोप है कि इसी हालत का फायदा उठाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो भी बना लिया गया और उसे धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को बताया तो न केवल वीडियो वायरल कर देंगे बल्कि उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

पीड़िता ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके मामा उसकी पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। घटना के बाद वह कई बार न्याय की गुहार लगाने के लिए थानों के चक्कर काटती रही, लेकिन किसी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। आखिरकार, उसने सारण जिले के एसडीपीओ से मिलकर मामला रखा, जिनके निर्देश पर महिला थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे मुजफ्फरपुर स्थानांतरित किया गया।

अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई जीरो एफआईआर को महिला थाना सारण से मुजफ्फरपुर स्थानांतरित कर लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed