फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: To fulfill grandmother's last wish, grandson got married in ICU breathed her last after blessings

Bihar: वर-वधू को आशीष देते ही चल बसीं दादी! निधन से पहले पोते ने पूरी की अंतिम इच्छा, अस्पताल जाकर रचाई शादी

Tue, 25 Feb 2025 05:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 05:01 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर से एक अलग ही घटना देखने को मिली है, जहां एक युवक ने अपनी दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एक महीने पहले ही अस्पताल में शादी करके आशीर्वाद ले लिया। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही दादी ने प्राण त्याग दिए।

विज्ञापन
Muzaffarpur: To fulfill grandmother's last wish, grandson got married in ICU breathed her last after blessings
शादी के बाद दादी का आशीर्वाद लेते वर-वधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक पोते ने अपनी दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अस्पताल में ही शादी रचा ली। पोते अभिषेक कुमार की शादी दो माह बाद तय थी, लेकिन जब उसकी 79 वर्षीय दादी रीता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे SKMCH के ICU में भर्ती हो गईं, तो परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने का फैसला किया। अस्पताल परिसर स्थित शिव मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया, जिसके बाद नवविवाहित जोड़ा ICU में भर्ती दादी का आशीर्वाद लेने पहुंचा। इस भावुक पल के कुछ ही घंटों बाद दादी ने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

 
अस्पताल के मंदिर में हुआ विवाह
जानकारी के मुताबिक, मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली रीता देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिवार ने उन्हें इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर है, तो परिवार ने दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने का फैसला लिया। दादी चाहती थीं कि वे अपने पोते की शादी देख सकें, इसलिए अस्पताल परिसर में स्थित शिव मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन



 
ICU में दादी का लिया आशीर्वाद
शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा ICU में भर्ती दादी का आशीर्वाद लेने पहुंचा। वहां मौजूद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल कर्मियों के साथ-साथ अन्य मरीजों के परिजन भी इस भावुक क्षण के साक्षी बने। दादी ने कांपते हाथों से पोते और उसकी नवविवाहिता बहू को आशीर्वाद दिया। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी, क्योंकि शादी के महज दो घंटे बाद ही दादी का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
परिजनों में मचा कोहराम
दादी की अंतिम इच्छा पूरी होने के बाद उनकी अचानक मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। जिस शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वही माहौल कुछ ही घंटों में शोक में बदल गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर भावुक हो गए।

 
अनोखी शादी को देखने उमड़ी भीड़
अस्पताल परिसर में इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आमतौर पर अस्पताल में गंभीर माहौल बना रहता है, लेकिन इस शादी ने वहां एक अलग ही दृश्य उत्पन्न कर दिया। लोगों ने इसे पोते के प्रेम और समर्पण की मिसाल बताया। शादी संपन्न होने के बाद जब ICU में दादी ने पोते को आशीर्वाद दिया, तो वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
 
परिवार ने लिया दादी को सम्मान देने का संकल्प
परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे दादी की अंतिम इच्छा पूरी कर बहुत खुश हैं, लेकिन उनके जाने का दुख भी उतना ही गहरा है। पोते अभिषेक ने कहा कि दादी की इच्छा थी कि वे मेरी शादी देखें। मैंने उनकी अंतिम ख्वाहिश पूरी कर दी, अब वे चैन से जा सकेंगी। परिवार ने कहा कि वे दादी की याद में हर साल उनकी पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन करेंगे और उनकी स्मृति को हमेशा जिंदा रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed