फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : father and son died in road accident after closed shop and return home

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा

Wed, 08 Oct 2025 08:27 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 08:27 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा एनएच-27 पर पिरौंधा गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : father and son died in road accident after closed shop and return home
मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच-27 पर पिरौंधा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान मो. हुसैन (35 वर्ष) और उनके बेटे मो. रेहान (13 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बेनीबाद से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मो. हुसैन की बेनीबाद में टेलरिंग की दुकान थी। वह देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


पढे़ं: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौशाला का किया निरीक्षण, गौ हत्या पर जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दरभंगा जिले के रहने वाले थे और कई वर्षों से मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में रह रहे थे। इस पूरे मामले पर बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक आपस में पिता और पुत्र थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed