फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati inspected the cowshed

Bihar News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौशाला का किया निरीक्षण, गौ हत्या पर जताई चिंता

Tue, 07 Oct 2025 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Oct 2025 08:40 PM IST
सार

Bihar News: शंकराचार्य जी ने मिर्जापुर गौशाला की वर्तमान हालत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि शहर के बीचोंबीच स्थित इस गौशाला में पर्याप्त जगह होने के बावजूद सेवा की स्थिति दयनीय है।

विज्ञापन
Bihar News: Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati inspected the cowshed
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौ मतदाता संकल्प यात्रा के तहत ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज दरभंगा के मिर्जापुर स्थित गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौशाला का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से गायों की देखभाल एवं व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य जी ने कहा कि देश में आज भी गौ हत्या हो रही है, जिसे रोकने में सरकार असफल रही है। उन्होंने कहा कि जिन्हें हम वोट देकर सत्ता में भेजते हैं, वे भी गौ हत्या रोकने में सक्षम नहीं हैं, बल्कि गौमांस को विदेश भेजने की अनुमति दे रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम उन नेताओं को वोट देना बंद करें जो गौ हत्या रोकने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं। हमारे सनातन धर्म में गौ हत्या को अत्यंत बड़ा पाप माना गया है। हम केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट देंगे जो गौ हत्या रोकने का संकल्प लें।

विज्ञापन


पढे़ं: बैरगनिया में बंधन बैंक कर्मी लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार; पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

शंकराचार्य जी ने मिर्जापुर गौशाला की वर्तमान हालत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि शहर के बीचोंबीच स्थित इस गौशाला में पर्याप्त जगह होने के बावजूद सेवा की स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि यदि उचित व्यवस्था की जाए तो लगभग एक हजार गायों की बेहतर सेवा संभव है। शंकराचार्य जी ने गौशाला के विकास और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गौ माता के आशीर्वाद से ही दरभंगा खुशहाल बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed