फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : factory labour dead body found in suspicious circumtance police investigate

Bihar News: निर्माणाधीन प्लांट के मजदूर की संदिग्ध मौत, साथी मजदूरों में आक्रोश

Wed, 24 Dec 2025 01:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 01:26 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के पानापुर में निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट में कार्यरत 33 वर्षीय मजदूर राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : factory labour dead body found in suspicious circumtance police investigate
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : मौके पर मौजूद लोग

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के पानापुर में स्थित निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट में कार्यरत एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। मजदूर का शव उसके कमरे से बरामद हुआ, जिससे साथी मजदूरों में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन


मृतक मजदूर की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बाभगोली गांव निवासी 33 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार ड्यूटी समाप्त करने के बाद रात में पास ही स्थित अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन सुबह उठने पर वह नहीं जागा। साथी मजदूरों ने काफी देर तक आवाज देने के बाद देखा कि राजकुमार मृत अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

मजदूरों की सूचना पर प्लांट के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और प्लांट कर्मी भी जमा हो गए। पुलिस ने आक्रोशित मजदूरों और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। राजकुमार की अचानक मौत से उसके गांव में मातम फैल गया है और परिजन बुरी तरह रो-रोकर टूट गए हैं। राजेपुर थाने के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मजदूर की मौत की सूचना मिली थी और मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed