फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :young died under suspicious circumstances family members held accused hostage

Bihar News: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

Tue, 23 Dec 2025 09:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 09:41 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने झाड़-फूंक से हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के भगत को बंधक बना लिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :young died under suspicious circumstances family members held accused hostage
आरोपी को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने गांव के एक भगत पर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया और मारपीट भी की।

विज्ञापन

मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव निवासी राजा मलिक के रूप में हुई है। राजा मलिक मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि राजा मलिक की तबीयत खराब होने पर उसे झाड़-फूंक के लिए उक्त भगत के पास ले जाया गया था, जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर की गई प्रक्रिया के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि भगत पहले से ही परिवार से रंजिश रखता था और इसी साजिश के तहत राजा की जान ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बिहार में लापरवाही की इंतहा: 23 करोड़ का मॉडल अस्पताल अंधेरे में डूबा, टार्च और मोमबत्ती से हुआ मरीजों का इलाज

वहीं आरोपी भगत ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि राजा पहले से बीमार था और उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। उसने झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र से किसी प्रकार की हत्या से इनकार किया है।

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बंधक बनाए गए भगत को छुड़ाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि युवक की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित थे। भगत को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed