{"_id":"6980a7793e6eb4e5980e4eb4","slug":"muzaffarpur-bihar-news-drug-addict-brother-killed-his-younger-brother-over-mobile-phone-dispute-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3908125-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: नशे के आदी भाई ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, मोबाइल फोन के विवाद में दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: नशे के आदी भाई ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, मोबाइल फोन के विवाद में दिया घटना को अंजाम
Tue, 03 Feb 2026 09:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:56 AM IST
सार
Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में मोबाइल फोन के विवाद में नशे के आदी बड़े भाई ने 13 वर्षीय छोटे भाई मनीष की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
बड़े भाई ने की सगे छोटे भाई की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मुहल्ले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नशे के आदी बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मोबाइल फोन बना विवाद की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने हाल ही में एक मोबाइल फोन खरीदा था, जिसे लेकर बड़ा भाई लगातार उससे झगड़ा करता था। इसी विवाद ने अंततः हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन
13 वर्षीय मनीष कुमार की गई जान
इस घटना में 13 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई। वह नगर थाना क्षेत्र के बैंक रोड स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान में काम करता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था। दो वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु के बाद मनीष ही अपनी मां का मुख्य सहारा था।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद मृतक की मां निर्मला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा शंकर कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था। नशे की लत के कारण वह अक्सर छोटे भाई के साथ मारपीट करता और उससे पैसे भी ले लेता था।
पढ़ें- Bihar News: थानाध्यक्ष पर व्यवसायी से थाने में मारपीट का आरोप, एसएसपी ने एसडीपीओ को दिया जांच का निर्देश
मौके से आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई शंकर को हिरासत में ले लिया। नगर एसडीपीओ वन सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन