फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Over 24 College Students Fall Ill After Eating Hostel Mess Food, Hospitalized

Bihar: मेस का खाना खाने से बिगड़ी दो दर्जन छात्राओं की तबियत, अस्पताल में भर्ती; प्रशासन में हड़कंप

Sat, 25 Jul 2026 09:44 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 09:44 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज के महिला छात्रावास में घटिया भोजन खाने से दो दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गईं। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन हरकत में आया तथा मेस संचालक को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Bihar Over 24 College Students Fall Ill After Eating Hostel Mess Food, Hospitalized
मेस के खराब खाने से बीमार पड़ी छात्राएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी कॉलेज के महिला छात्रावास में कथित रूप से मेस का घटिया भोजन खाने से दो दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं। शुक्रवार शाम अचानक कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और तेज दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद पूरे छात्रावास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


सभी बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने छात्राओं का इलाज किया और आवश्यक जांच के बाद उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी अपनी टीम के साथ एमआईटी परिसर पहुंचे और बीमार छात्राओं का हालचाल जाना।
विज्ञापन


गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश
अधिकारियों ने छात्राओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही छात्रावास के मेस संचालक को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए। एसडीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल से दो एंबुलेंस एमआईटी परिसर भेजी गईं, जिनकी मदद से सभी बीमार छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार छात्राओं को परोसा जा रहा था घटिया भोजन
छात्राओं ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर कॉलेज प्रशासन से शिकायत कर रही थीं। उनका आरोप है कि उन्हें लगातार घटिया भोजन परोसा जा रहा था, जिससे उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इसके बावजूद उनकी शिकायतों पर समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।


ये भी पढ़ें-  15 साल पहले पिता को खोया, अब विदेश में थम गईं बेटे की सांसें; दो महीने बाद पहुंचा पार्थिव शरीर

इस मामले में एमआईटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एम.के. झा ने बताया कि छात्राओं ने मेस में घटिया भोजन परोसे जाने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जांच और उपचार के बाद छात्राओं को वापस छात्रावास लाया गया। प्राचार्य ने कहा कि मेस संचालक को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed