फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :crowds thronged markets for hartalika teej brisk buying of worship materials

हरितालिका तीज: मुजफ्फरपुर में तीज की धूम, लहठी बाजार में उमड़ी सुहागिनों की भीड़; खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार

Sun, 13 Sep 2026 09:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 09:35 PM IST
सार

हरितालिका तीज व्रत को लेकर मुजफ्फरपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं पूजन सामग्री, फल, साज-श्रृंगार और लहठी की जमकर खरीदारी कर रही हैं। लहठी बाजार में महिलाओं की भीड़ से विशेष उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :crowds thronged markets for hartalika teej brisk buying of worship materials
हरितालिका तीज व्रत

विस्तार

बिहार में 14 सितंबर को पति की लंबी उम्र की कामना का व्रत मनाया जाएगा। इसको लेकर महिला व्रतियों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। ज्योतिष और हिंदू धर्म की परंपरा के तहत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया एवं चतुर्थी एक ही दिन होने के कारण इस वर्ष तीज और गणेश चतुर्थी व्रत चौथ व्रती एक ही दिन कर सकेंगी और इस बार 14 सितंबर, सोमवार को हरितालिका तीज का यह पवित्र व्रत रखेंगी।

विज्ञापन

बता दें कि यह व्रत अपनी संतान के साथ अपने पति की लंबी आयु एवं सौभाग्य प्राप्ति के लिए किया जाता है। हरितालिका व्रत कुंवारी एवं विवाहित, नवविवाहित महिलाओं द्वारा माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ रखा जाता है।

विज्ञापन

हरितालिका तीज व्रत को लेकर बाजार में विशेष रौनक देखने को मिली है। फल बाजार से लेकर पूजन सामग्री और साज-श्रृंगार की दुकानों में भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि यह पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और शिव के प्रति आस्था और समर्पण के अलावा पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौभाग्यवती स्त्रियां अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना से हरितालिका तृतीया यानी तीज व्रत करती हैं। इसमें महिलाएं अन्न-जल ग्रहण किए बिना पूरे श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं। पुराणों के अनुसार, इस व्रत को देवी पार्वती ने किया था, जिसके फलस्वरूप उन्हें भगवान शंकर की प्राप्ति हुई थी। इस दिन पूजन-अर्चन के साथ मां पार्वती की कथा भी सुनी जाती है, जिसमें देवी पार्वती के त्याग, धैर्य और एकनिष्ठ पतिव्रत की भावना को जानकर उनका मन विभोर हो उठता है। इस दिन मुख्य रूप से शिव और पार्वती तथा मंगलकारी गणेश जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।



ये भी पढ़ें- बिहार: सोन के सैलाब में कैद ‘सुरौधा टापू’, नाव-मोमबत्ती के सहारे जिंदगी; 1500 लोग आज भी विकास की बाट जोह रहे

मुजफ्फरपुर शहर के सुप्रसिद्ध लहठी बाजार में भी हरितालिका तीज व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने लहठी की खरीदारी की है। आपको बता दें कि लहठी महिलाओं के श्रृंगार के एक बेहद महत्वपूर्ण साधन के रूप में मानी जाती है और यही वजह है कि इसे हम सब खरीदते हैं और फिर इसे पहनकर पूजन करते हैं और भगवान शिव की हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनते हैं। इस व्रत का सभी को एक वर्ष तक इंतजार रहता है और फिर अब वह पल आ गया है। हम सब इसे कल पूर्ण निष्ठा, आस्था और समर्पण के साथ मनाएंगे।

हरितालिका तीज व्रत

हरितालिका तीज व्रत

 

हरितालिका तीज व्रत

हरितालिका तीज व्रत

 

हरितालिका तीज व्रत

हरितालिका तीज व्रत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed