फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur chandni chowk overbridge robbery 3 18 lakh potato onion trader accountant bike borne robbers

Bihar News: ओवरब्रिज पर घेरा, हथियार दिखाया और 3.18 लाख लूटे; इलाके में मचा हड़कंप

Fri, 21 Aug 2026 02:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 02:30 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आलू-प्याज कारोबारी के मुंशी से हथियार के बल पर 3.18 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश भगवानपुर की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
muzaffarpur chandni chowk overbridge robbery 3 18 lakh potato onion trader accountant bike borne robbers
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े नहीं, बल्कि देर रात सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आलू-प्याज कारोबारी के मुंशी से 3.18 लाख रुपये लूट लिए। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास हुई। दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मुंशी को ओवरटेक कर हथियार के बल पर नगदी से भरा बैग लूट लिया और भगवानपुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही बदमाशों ने घेरा

व्यवसाई के मुंशी सूर्यकांत सिंह ने बताया कि वह रात में अपने एक साथी के साथ लौट रहे थे। वह अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति में आलू-प्याज कारोबारी के यहां मुंशी का काम करते हैं। रात में चांदनी चौक ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही दो बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने बाइक से उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और नगदी से भरा बैग छीन लिया। बदमाशों ने वारदात के दौरान हथियार का इस्तेमाल किया, जिसके कारण डर के चलते उन्हें बैग देना पड़ा। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश दोनों बाइक से भगवानपुर की ओर तेजी से भाग निकले।

विज्ञापन

पहले से रेकी करने का शक

घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से कारोबारी के मुंशी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। माना जा रहा है कि लुटेरे सुनसान जगह मिलने का इंतजार कर रहे थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशी सूर्यकांत सिंह ने बताया कि घटना के बाद वह और उनका साथी काफी डर गए थे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि कारोबारी के मुंशी से 3.18 लाख रुपये लूटे जाने की सूचना मिली है। घटना देर रात की है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाश जिस दिशा में भागे हैं, उस रास्ते पर भी सघन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed