फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : criminal looted 17 lakh form finance staff on gun point police investigate

Bihar Crime: बेखौफ बदमाशों ने पहले हथियार दिखाकर फाइनेंस कर्मी को डराया, फिर दिनदहाड़े लूट ले गए 17 लाख रुपये

Sat, 13 Dec 2025 01:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 01:51 PM IST
सार

Muzaffarpur News: कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा न्यू बाईपास फोरलेन के पास दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ₹17 लाख लूटकर फरार हो गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : criminal looted 17 lakh form finance staff on gun point police investigate
दिन दहाड़े 17 लाख की लूट

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र इलाके में दिनदहाड़े बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने गन पॉइंट पर निजी फाइनेंस कंपनी के कमी से ₹17 लाख रुपए लूट लिए है। फिर मौके से फरार हो गए।  फरार हुए अपराधी की धर पकड़ को लेकर के पुलिस मामले में करवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। ये पूरा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र इलाके के कपरपुरा न्यू बाईपास फोरलेन के पास की बताई गई है। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News:  बिहार सरकार की पहल रही सफल, असम से सकुशल लौटे छपरा के सात मजदूर; चिमनी भट्ठा में थे बंधक
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार के बल पर उसका बैग और मोबाइल फोन लूट लिए
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के जयमालाबाद के एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से ₹17 लाख रुपए लेकर फाइनेंस कंपनी का कर्मी विक्रम कुमार जिले के कांटी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में समूह लोन के पैसे बांटने के लिए निकला था।


इसी दौरान पहले से घात लगाए हुए बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने उक्त निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की बाइक रोक ली और फिर हथियार के बल पर उसका बैग और मोबाइल फोन लूटकर मौके से भाग लेने सफल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

'जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ा जाएगा'
इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी टू सुचित्रा कुमारी ने बताया आज गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना स्थल की जांच किया जा रहा है और आसपास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले में अपराधी की पहचान कर आगे की करवाई की जा रही है।जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
 

दिन दहाड़े 17 लाख की लूट

लूटकांड की जांच में जुटी पुलिस टीम।

 

दिन दहाड़े 17 लाख की लूट

मौके वारदात पर पहुंचकर पड़ताल कर रही पुलिस।

 

दिन दहाड़े 17 लाख की लूट

लूट को लेकर स्थानीय लोगों से जुटाई जा रही जानकारी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed