फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :congress party president rajesh ram says government fail in every condition

Bihar: औराई में नाबालिग से दुष्कर्म पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला, कहा- हर मोर्चे पर ये फेल

Mon, 28 Jul 2025 06:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 06:28 PM IST
सार

Bihar: राजेश कुमार राम सोमवार को एसकेएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने औराई दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की। वहां से निकलने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी हमला बोला।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :congress party president rajesh ram says government fail in every condition
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में पूरी तरह से ‘गुंडा राज’ कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।

राजेश राम ने कहा कि कुढ़नी कांड की पीड़ा अभी समाप्त भी नहीं हुई थी कि औराई में यह शर्मनाक वारदात हो गई। यह दर्शाता है कि बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

विज्ञापन

राजेश कुमार राम सोमवार को एसकेएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने औराई दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की। वहां से निकलने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुढ़नी दुष्कर्म कांड की पीड़िता को अगर सही समय पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया होता, तो शायद उसकी जान बच जाती। एसकेएमसीएच से तो बड़े से बड़े केस पटना रेफर किए जाते हैं, फिर उस मामले में क्यों दबाव बनाया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पश्चिम चंपारण में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: बंधक बनाकर युवती की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि औराई कांड में पीड़िता केवल मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी, तभी कुछ दरिंदों ने सटर गिराकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मारपीट कर उसे फेंक दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पुलिस सतर्क रहती, तो यह घटना रोकी जा सकती थी।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पार्टी इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करेगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल कुमार, मयंक कुमार मुन्ना, कृपा शंकर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed