फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : city sp on road late night checking petroling police and order to follow rule

Bihar News: आधी रात सड़कों पर निकले सिटी एसपी, जानें पुलिस को क्यों किया गया अलर्ट? एक्शन के लिए सख्त फरमान

Sun, 07 Dec 2025 08:00 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 08:00 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर शहर में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनओं ने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार इस मामले पर संज्ञान लिया है। गस्ती बढ़ाई गई है। साथ ही ऐसी वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : city sp on road late night checking petroling police and order to follow rule
गस्ती पुलिस का आधी रात को जायजा

विस्तार

मुजफ्फरपुर शहर में लगातार चोरी की घटना में इजाफा के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। नगर क्षेत्र पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार पुलिस गस्ती का रात्रि का जायजा लेने के लिए आधी रात को निकले। चोरी की घटनाओं को रोकने को लेकर सभी थाना अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम आदमी के द्वारा पुलिस गस्ती को लेकर पर उठ रहे हैं सवालों पर गंभीरता दिखाई है। इस मामले में भी जांच करने की जाने की बात कही है। उन्होंने कहा चोरी की शिकायत पर अभिलंब पुलिस पदाधिकारी संज्ञान ले, ताकि ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस को कामयाबी मिल सके।
विज्ञापन


पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
इस दौरान में उन्होंने थाने में जाकर जानकारी ली और डायल 112 की गस्ती भी देखी है। लगातार बड़ी घटनाओं को लेकर उन्होंने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बताया है। उन्होंने सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया है। ताकि तकनीकी मानवीय सूचनाओं के आधार पर चोरी करने वाले गिरोह का जल्द सत्यापन करें और इन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया
गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते से शहर के कई जगहों पर घर से लेकर शोरूम तक को चोरों ने लगातार निशाना बनाया है। प्रतिदिन हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस को लेकर उठ रहा है सवाल पर अब वरीय अधिकारी एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया है की गस्ती को और अधिक बढ़ाए इसके अलावा दुकानों और आसपास के कई जगहो पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर उन चोरों की हर एक मूवमेंट पकड़े और कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IND vs SA Highlights: भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी का शतक; कोहली-रोहित का पचासा

'चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं'
पूरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस की गस्ती हो रही है, उसके बाद भी जो सवाल को लेकर जो बातें सामने आई है। हम उसकी जांच की जा रही है, जिन क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हुई है वहां पर हम विशेष रूप से जांच कर रहे हैं। इसके लिए टेक्निकल एविडेंस और संबंधित पुलिस पदाधिकारी को चोरी करने वाले इन गिरोह पर नकेल कसने के लिए भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

 

गस्ती पुलिस का आधी रात को जायजा

गस्ती पुलिस का आधी रात को जायजा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed