फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BPSC APO Exam Today Hard Luck for Latecomers as one Minute Delay Costs Candidates Entry

Bihar: बीपीएससी APO परीक्षा आज, एक मिनट की देरी पड़ी भारी; गेट बंद होने के बाद अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

Wed, 15 Jul 2026 10:23 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 10:23 AM IST
सार

बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा बुधवार को राज्य के पांच शहरों के 81 केंद्रों पर आयोजित हुई। मुजफ्फरपुर के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। मोतीझील स्थित बीबी कॉलेज केंद्र पर एक मिनट की देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला।

विज्ञापन
Bihar BPSC APO Exam Today Hard Luck for Latecomers as one Minute Delay Costs Candidates Entry
बीपीएससी एपीओ परीक्षा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को राज्य के पांच शहरों में आयोजित की गई। परीक्षा पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, भोजपुर और नालंदा के कुल 81 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। इनमें मुजफ्फरपुर जिले के 13 परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं। आयोग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
विज्ञापन


दो पालियों में हुई परीक्षा
बीपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (सामान्य अध्ययन) और दूसरी पाली- दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक (विधि विषय) में आयोजित की गई।   पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ और सुबह 9:00 बजे गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


एक मिनट की देरी भी बनी परीक्षा से बाहर होने की वजह
मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित बीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक महिला और एक पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित समय से करीब एक मिनट की देरी से पहुंचे। दोनों ने काफी देर तक प्रवेश देने की गुहार लगाई, लेकिन आयोग के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए केंद्र का गेट नहीं खोला गया। केंद्र अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आयोग और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन स्तर की जांच के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर तीन स्तर की तलाशी की व्यवस्था की गई थी। पहले चरण में प्रवेश द्वार पर प्रारंभिक जांच और दूसरे चरण में विस्तृत तलाशी ली गई। 

ये भी पढ़ें-  दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?


परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अंतिम जांच
इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

दो प्रवेश पत्र साथ लाने के थे निर्देश
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दो प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) साथ लाने के निर्देश दिए थे। इनमें से एक हस्ताक्षरित प्रवेश पत्र परीक्षा के दौरान वीक्षक को जमा करना अनिवार्य था। निर्धारित दस्तावेज नहीं होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती थी। आयोग ने यह दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed