फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Bombing at LIC agent's house, explosions in silence of night; panic in area

Bihar News: एलआईसी एजेंट के घर चढ़कर बमबारी, रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके; इलाके में दहशत

Mon, 24 Mar 2025 05:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने एलआईसी एजेंट के घर पर बमबारी कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Bombing at LIC agent's house, explosions in silence of night; panic in area
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के दुस्साहस का एक और उदाहरण सामने आया है। फकुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एलआईसी एजेंट अरुण कुमार सिंह के घर पर बमबारी कर दहशत फैला दी। अचानक हुए इस हमले से पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में भय और चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम (एफएसएल) मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव; बाजा बजाने को लेकर हिंसक झड़प में कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

 
बमबारी की इस घटना से न केवल घर की दीवारों पर बारूद के छींटे दिखाई दिए, बल्कि घर के अंदर रखे अनाज भी जलकर बर्बाद हो गए। हमले के बाद गृहस्वामी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसके बाद फकुली थाना पुलिस, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी टू अनिमेष चंद्र ज्ञानी और एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी पीड़ित की ओर से अभी तक कोई प्राथमिकी फकुली थाने में दर्ज नहीं करवाई गई है। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है, हालांकि जांच अभी शुरुआती चरण में है।

 
इस मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने पुष्टि कर बताया कि फकुली थाना क्षेत्र से बमबारी की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद एफएसएल की टीम को मौके पर भेजा गया है। अब तक की जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि यह कम क्षमता का बम या संभवतः सुतली बम हो सकता है। हालांकि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar:सीबीआई ने Nhai के जीएम को 15 लाख रुपये घूस लेते दबोचा, पटना में महाप्रबंधक के पास मिले 1.18 करोड़ रुपये
 
गांव में बढ़ा तनाव, सुरक्षा कड़ी
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर कैंप करना शुरू कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार हुई है और प्रशासन को दोषियों की गिरफ्तारी जल्द करनी चाहिए ताकि भय का माहौल खत्म हो। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed