{"_id":"6a57169ee1b07e07660703d7","slug":"muzaffarpur-bihar-news-blood-stained-body-young-found-on-pulsar-bike-sensation-in-the-area-police-investigation-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4503468-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime : जमानत पर आते ही मारी गोली! खड़ी बाइक पर मिला युवक का शव, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime : जमानत पर आते ही मारी गोली! खड़ी बाइक पर मिला युवक का शव, इलाके में दहशत
Wed, 15 Jul 2026 12:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:59 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पल्सर बाइक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सिर में गोली लगने से मौत की आशंका है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कोल्हुआ पैगम्बरपुर पंचायत के कोल्हुआ ढाब-मेजरगंज मार्ग पर एक हाईस्पीड पल्सर-220 बाइक पर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर अहियापुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी है।
शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी पल्सर बाइक पर एक युवक का शव पड़ा देखा गया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में
पुलिस ने मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में की है। वह वर्तमान में कोल्हुआ चौक स्थित गांधी नगर में किराये के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा भी मौके पर पहुंचीं और जायजा लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुछ माह पहले मोहल्ले के कुछ लोगों से राकेश का विवाद हुआ था। उसी मामले में वह जेल भी गया था और चार-पांच दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार देर रात उसे बुलाकर सिर में गोली मार दी गई और शव को सुनसान जगह पर बाइक पर छोड़ दिया गया। उन्होंने घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
ये भी पढ़ें- Bihar: दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?
एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत सिर में गोली लगने से होने की आशंका है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
बाइक जब्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है। घटनास्थल से बरामद पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक वैशाली जिले के किसी युवक के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है।