फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bjp cm rekha gupta attack on rjd leader never give job they take land

Bihar Election: 'यह क्रांतिकारियों की धरती, जमाना लालटेन का नहीं हेलीकॉप्टर का', बोचहा में रेखा गुप्ता बोलीं

Wed, 29 Oct 2025 06:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 06:17 PM IST
सार

Bihar Election: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर चल रहे ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोग नौकरी देने वाले नहीं, नौकरी लेने वाले हैं। इन्होंने गरीबों की जमीन लेकर नौकरियों का सौदा किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bjp cm rekha gupta attack on rjd leader never give job they take land
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता जनक राम भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने मंच से एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बेबी कुमारी के पक्ष में मतदान की अपील की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार क्रांतिकारियों की धरती रही है, यह जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेताओं की भूमि है। लेकिन लालू प्रसाद यादव ने इस राज्य को जंगलराज में धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब ऐसे लोगों को दोबारा मौका देने वाली नहीं है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष का घोषणा पत्र सिर्फ दिखावा है। इसमें जमीनी हकीकत से जुड़ी कोई बात नहीं है। तेजस्वी यादव को घोषणा पत्र तैयार करने का ज्ञान तक नहीं है।

विज्ञापन


पढे़ं: 'झांसे की राजनीति नहीं चलेगी', चैनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले दीपांकर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार हो या दिल्ली में एनडीए की सरकार दोनों जगह विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। आज बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर चल रहे ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोग नौकरी देने वाले नहीं, नौकरी लेने वाले हैं। इन्होंने गरीबों की जमीन लेकर नौकरियों का सौदा किया। ऐसे लोगों को जनता ने 20 साल पहले बाहर किया था और अब फिर बाहर करेगी। सभा के अंत में रेखा गुप्ता ने कहा कि अब जमाना लालटेन का नहीं, हेलीकॉप्टर का है। जनता विकास चाहती है, अंधकार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed