फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: baba bageshwar katha officer muzaffarpur inspetion today muzaffarpur news bihar news

Bihar News: मुजफ्फरपुर में होगा बाबा बागेश्वर का भव्य कथा कार्यक्रम, तैयारियां अंतिम चरण में; जानें

Sun, 18 May 2025 06:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 06:51 PM IST
सार

Bihar: कथा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि बाबा धीरेन्द्र शास्त्री और आचार्य अनिरुद्धाचार्य दोनों के कार्यक्रम को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 मई को बाबा के आगमन से पहले और बाद में कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: baba bageshwar katha officer muzaffarpur inspetion today muzaffarpur news bihar news
बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार 21 और 22 मई को सजेगा। यह कार्यक्रम मुजफ्फरपुर के पताही चौसमा मैदान में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति और जिला प्रशासन ने तैयारियों का जायजा ले लिया है और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बाबा धीरेन्द्र शास्त्री 20 मई की संध्या मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे और 21 मई को कथा वाचन करेंगे। इसके बाद उसी स्थल पर 23 मई से 27 मई तक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


भव्य पंडाल और विशाल तैयारी
सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सेवा संस्थान के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने जानकारी दी कि आयोजन स्थल पर 700 फीट लंबा और 200 फीट चौड़ा विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसमें एक साथ लगभग 50 हजार श्रद्धालु बैठ सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन के पहले दिन 19 मई को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रसाद वितरण, जल व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजन स्थल कई एकड़ में फैला हुआ है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

 
पढ़ें: 'मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं, नीतीश जी ही करेंगे बिहार का नेतृत्व'; केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इनमें बड़ी संख्या अन्य जिलों से भी लोग शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग क्षेत्रों की व्यवस्था की गई है। मोतिहारी, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, बेतिया और सीतामढ़ी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक अलग पार्किंग जोन बनाया गया है। वहीं, पटना, दरभंगा, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।


प्रशासन ने संभाली कमान, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
कथा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि बाबा धीरेन्द्र शास्त्री और आचार्य अनिरुद्धाचार्य दोनों के कार्यक्रम को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 मई को बाबा के आगमन से पहले और बाद में कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, इसके अलावा पूरे कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। महिला व पुरुष दोनों प्रकार की पुलिस बल, अग्निशमन विभाग की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहेंगी। ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि संस्था इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा, “हम श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर बेहतरीन व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि लोग पूरी श्रद्धा और शांति के साथ कथा का लाभ ले सकें।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed