फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Muzaffarpur Anushka Abhishek selected in Indian team for Karate World Cup to be held in Russia

Bihar News: अनुष्का अभिषेक कराटे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयनित, रूस में होगा आयोजन

Thu, 27 Mar 2025 02:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 02:32 PM IST
सार

Karate World Cup: आगामी चार से आठ अप्रैल 2025 तक रूस के मास्को शहर में आयोजित होने वाली विश्व कराटे कप के लिए मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का अभिषेक का चयन भारतीय टीम में हुआ है। अनुष्का अंडर-14 कुमिते फाइट 45 किग्रा के लिए लड़ेगीं।

विज्ञापन
Bihar News Muzaffarpur Anushka Abhishek selected in Indian team for Karate World Cup to be held in Russia
रूस जाएगी बिहार की बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बेटी अनुष्का अभिषेक कराटे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयनित हुई हैं। इसका आयोजन रूस में होगा, जहां अनुष्का अपनी प्रतिभा का लोहा दिखाएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि आगामी चार से आठ अप्रैल 2025 तक रूस की राजधानी मास्को शहर में आयोजित होने वाली विश्व कराटे कप के लिए बिहार की बेटी 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक का चयन भारतीय टीम में अंडर-14 कुमिते फाइट 45 किग्रा के लिए किया गया है। इसके बाद संघ ने और साथी खिलाड़ी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अनुष्का अभिषेक बिहार की पहली ऐसी कराटे खिलाड़ी हैं, जो कराटे विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुष्का के चयन से मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा के शास्त्री नगर निवासी इनके माता और पिता अन्नू अभिषेक व प्रीति कुमारी के साथ ही पूरे रास वर्ल्ड के सभी खिलाड़ी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के पीछे सोये हुए थे मंत्री; सत्र के दौरान आज क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनुष्का रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स में चार वर्ष से ट्रेनिंग कर रही हैं। अनुष्का को यहां तक पहुंचाने में इनके कोच सेंडाई सूरज पंडित का बहुत बड़ा योगदान है। अनुष्का के साथ शिहान ई राहुल श्रीवास्तव भी भारतीय टीम के मुख्य कोच बनकर रूस जाएंगे। उम्मीद है कि इनके नेतृत्व में भारतीय टीम उम्दा प्रदर्शन करेगी और भारतीय तिरंगा फिर से इस बार रूस में लहराएगा।

यह भी पढ़ें: अंचलाधिकारी खुद भी ले रहे थे पैसे, परिचित के खाते में भी मंगाए; राजस्व मंत्री ने सीओ को निलंबित किया

अनुष्का को वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्शन लेटर इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव शेंडाई शिल्पी सोनम के द्वारा दिया गया। इसके साथ ही रास वर्ल्ड के द्वारा कराटे का पूरा किट स्पांसर किया गया। अनुष्का के चयन पर पूरे बिहार के कराटे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के द्वारा भी बधाइयां और शुभकामनाएं आ रही है। इसे लेकर सचिव इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन की सेंडाई शिल्पी सोनम ने बताया कि बिहार की लड़की अब देश ही नहीं, विदेश में भी अपने दमखम का लोहा मनवाएंगी। पूरे जिले में इसे लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है।

रूस जाएगी बिहार की बेटी

रूस जाएगी बिहार की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed