फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news alleged quack operates on child wound innocent child dies

Bihar: झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन के बाद मासूम की मौत! घाव का इलाज कराने गए थे परिजन, घर लौटा शव

Sat, 18 Jul 2026 11:10 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 11:10 AM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के बाद मासूम की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने कथित झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया, जहां उसके घाव से तेज खून बहने लगा। बाद में एसकेएमसीएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Bihar news alleged quack operates on child wound innocent child dies
एसकेएमसीएच अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक निजी क्लीनिक में बच्चे के घाव का ऑपरेशन किया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद बच्चे के घाव से तेज खून बहने लगा। गंभीर हालत में परिजन उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, आरोप है कि घटना के बाद कथित झोलाछाप चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


घाव का ऑपरेशन कर घर भेजने का आरोप
मृतक बच्चे के परिजन मोहम्मद इमरान और गजपती खातून ने बताया कि वे बच्चे के शरीर पर हुए एक घाव का इलाज कराने के लिए मनियारी स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां मौजूद कथित चिकित्सक ने पर्याप्त संसाधन और व्यवस्था के बिना ही बच्चे के घाव का ऑपरेशन कर दिया और कुछ देर बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन


घर पहुंचते ही घाव से बहने लगा तेज खून
परिजनों के अनुसार, घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद बच्चे के घाव से लगातार तेज खून बहने लगा। काफी प्रयास के बावजूद खून नहीं रुका और बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे दोबारा उसी क्लीनिक लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि बच्चे की गंभीर हालत देखकर क्लीनिक संचालक ने हाथ खड़े कर दिए और खून चढ़ाने की जरूरत बताते हुए किसी बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसकेएमसीएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
इसके बाद परिजन बच्चे को तत्काल एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने भी ऑपरेशन में लापरवाही की बात कही।


यह भी पढ़ें: नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर! बागमती के बहाव में 50 फीट सड़क बही, गांव का संपर्क टूटा

क्लीनिक पहुंचने पर फरार मिला डॉक्टर
बच्चे की मौत के बाद जब परिजन शव लेकर संबंधित क्लीनिक पहुंचे तो कथित चिकित्सक वहां से फरार मिला। इसके बाद परिजनों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed