Bihar News : शादी में दूल्हा लेकर आया ऐसा गिफ्ट कि देखते ही भड़क गई दुल्हन; दरवाजे से लौटा दी बारात
Bride Groom :एक शादी के दौरान कुछ ऐसी नोकझोंक हुई कि किसी के संभाले, मामला नहीं संभला। दुल्हन ने वर पक्ष के लाए कपड़े को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और कुछ लोगों ने साथ दे दिया। इसके बाद वह किसी के समझाने से नहीं मानी।
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दुल्हन ने अपनी शादी सिर्फ इसलिए तोड़ दी, क्योंकि दूल्हा और उसके परिवार की ओर से उपहार में लाया गया लहंगा दुल्हन को पसंद नहीं आया। कपड़े की गुणवत्ता खराब होने के कारण दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह पूरा मामला देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव का है। वैशाली जिले के लालगंज से आई एक बारात में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बारात के खाने के बाद देर रात दुल्हन ने ड्रेस को नापसंद किया।
लहंगे के फेर में पहले तो दोनों पक्षों के बीच खूब नोकझोंक हुई और अंततः खराब कपड़े के कारण लड़की ने शादी से इनकार कर दिया और शादी तोड़ दी। यही नहीं, इस दौरान दुल्हन के परिवारवालों ने दूल्हा सहित करीब आधे दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया। मामले में स्थानीय लोगों द्वारा सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन लड़की वाले मानने को तैयार नहीं थे। सूचना मिलने पर देवरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। काफी मशक्कत के बाद लड़की वालों ने लड़के पक्ष से 40 हजार रुपये लेकर दूल्हा और बारातियों को छोड़ दिया और फिर सभी अपने-अपने घर लौट गए।

दूल्हा और बारातियों को छोड़ दिया गया