फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Fire Safety Crackdown 13 Hospitals Sealed After Major Fire Incident in Bihar

Bihar: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन, 13 अस्पताल सील; फायर सेफ्टी और लाइसेंस में मिली अनियमितताएं

Sat, 06 Jun 2026 10:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 10:22 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में छह मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को सील कर दिया है। जांच में फायर सेफ्टी, लाइसेंस और अन्य मानकों में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। कई अन्य अस्पताल भी जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Fire Safety Crackdown 13 Hospitals Sealed After Major Fire Incident in Bihar
13 अस्पताल सील - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में हुए भीषण अग्निकांड और छह मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन और सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने पर अब तक 13 निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को सील कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। मामले में एक अस्पताल प्रबंधक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम के नेतृत्व में लगातार चल रही कार्रवाई
पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) तुषार कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित निजी अस्पतालों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को एक अस्पताल को सील किए जाने के बाद शनिवार तक कुल 13 अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर कार्रवाई की जा चुकी है। जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया जाना, आवश्यक लाइसेंस और दस्तावेजों की कमी तथा अन्य नियमों के उल्लंघन जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


एसडीएम बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
एसडीएम तुषार कुमार ने बताया कि जिले के सभी निजी अस्पतालों की जांच तेज कर दी गई है। अब तक 13 संस्थानों को सील किया जा चुका है और कई अन्य अस्पताल भी जांच के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में फायर ऑडिट, सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक नियमों का पालन नहीं पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को एसकेएमसीएच में कराया गया शिफ्ट
प्रशासन ने सील किए गए अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। अधिकारियों की निगरानी में मरीजों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में स्थानांतरित कराया गया है, ताकि उनके उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए।

ये भी पढ़ें-  Bihar: शादी से पहले उजड़ गई खुशियां, तेज आंधी में पलटी नाव, गंडक नदी में डूबा युवक; SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन


मेडिकल कॉलेज के आसपास ही चल रहे थे अवैध अस्पताल
जिन अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों पर कार्रवाई की गई है, उनमें बालाजी हेल्थ केयर, रेडियस हेल्थ केयर, संतोष चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, आशा हेल्थ केयर, श्री गंगाराम इमरजेंसी हॉस्पिटल, तिरुपति नर्सिंग होम, आयुष्मान हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल, सम्राट हॉस्पिटल, एसएस हॉस्पिटल, हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल, भूमि चाइल्ड केयर हॉस्पिटल और ओम अल्ट्रासाउंड समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई अस्पताल उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसकेएमसीएच के आसपास संचालित हो रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि लंबे समय से इन संस्थानों की निगरानी और जांच क्यों नहीं की गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी निजी अस्पतालों की व्यापक जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed