फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Sugarcane crushing season begins at Sugauli sugar mill, 50 lakh quintals crushing target

Bihar News: सुगौली चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत, 50 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य

Mon, 04 Nov 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

Motihari News: महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि नौ नवंबर से मिल का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति का लाभ समय पर मिल सकेगा। सत्र के समय पर प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
Motihari News: Sugarcane crushing season begins at Sugauli sugar mill, 50 lakh quintals crushing target
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के सुगौली चीनी मिल में 2024-25 गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के उप महाप्रबंधक (गन्ना) शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने पेराई यंत्रों, तौल सेतुओं और गन्ना लाने वाले किसानों, गाड़ीवानों तथा बैलों की विधिवत पूजा कर शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरन, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और कई जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
सत्र के लिए मिल प्रबंधन ने 50 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है, जिसे अगले 150 दिनों में पूरा करने की योजना है। महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि नौ नवंबर से मिल का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति का लाभ समय पर मिल सकेगा। सत्र के समय पर प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि वे गन्ना कटाई के बाद अपने खेतों को जल्दी खाली कर आलू, दलहन और तिलहन जैसी रबी फसलों की खेती कर सकेंगे।
विज्ञापन



 
दीक्षित ने बताया कि इस साल भी चीनी मिल पहले की तरह किसानों को सही तौल और समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने किसानों से ज्यादा क्षेत्र में गन्ने की खेती करने का आग्रह करते हुए कहा कि सुगौली क्षेत्र में अन्य फसलों की तुलना में गन्ना ज्यादा सुरक्षित और लाभदायक फसल है। अक्सर बाढ़ और सूखे जैसी विपरीत परिस्थितियों में अन्य फसलें नष्ट हो जाती हैं, लेकिन गन्ना ऐसी कठिन परिस्थितियों को झेलने में सक्षम होता है। ऐसे में गन्ना की खेती को बढ़ावा देकर किसान अन्य फसलों की खेती से जुड़े जोखिम से बच सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस पहल से गन्ना किसानों को राहत और प्रोत्साहन मिलेगा। जिला प्रशासन और चीनी मिल की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य न केवल चीनी उत्पादन को बढ़ाना है, बल्कि स्थानीय किसानों को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed