फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Ripuraj Agro Pvt. Ltd. Amodei case, IT raids continue on fourth day

Bihar News: रिपुराज एग्रो प्रा. लि. आमोदेई मामला, चौथे दिन भी जारी है आईटी की सघन छापामारी

Mon, 09 Dec 2024 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Dec 2024 08:50 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग की छापामारी चौथे दिन भी जारी है। इस कार्रवाई से मिल का कामकाज ठप हो गया है। अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में सबूत मिलने का दावा किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Motihari News: Ripuraj Agro Pvt. Ltd. Amodei case, IT raids continue on fourth day
रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में चौथे दिन भी आईटी की छापामारी जारी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के रामगढ़वा के आमोदेई गांव स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग (आईटी) की छापामारी चौथे दिन भी जारी है। इस कार्रवाई से न केवल मिल का कामकाज बाधित हुआ है, बल्कि क्षेत्र में चर्चा और अटकलों का बाजार गर्म है। स्थानीय लोग और विशेषज्ञ इसे बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन

 
बाराती बनकर पहुंचे थे अधिकारी
जानकारी के मुताबिक, छह दिसंबर को शुरू हुई इस छापामारी ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया, जब आईटी अधिकारी बारात का स्टीकर लगाकर लगभग 40 गाड़ियों में सवार होकर कंपनी परिसर में दाखिल हुए। इस नाटकीय प्रवेश ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि आईटी अधिकारियों ने एक ही समय में रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के 15 से अधिक ठिकानों पर छापामारी की। रक्सौल स्थित कंपनी के सीए आनंद कुमार के आवास और मोतिहारी के मिसकॉट क्षेत्र में भी अधिकारियों ने दस्तावेजों और डिजिटल डेटा को जब्त किया।
विज्ञापन

 
बिक्री के भुगतान और अवैध लेनदेन की हो रही जांच
आयकर विभाग की कार्रवाई मुख्य रूप से कंपनी द्वारा किए गए लेनदेन और बिक्री भुगतान की सत्यता पर केंद्रित है।

  • मुख्य मुद्दे:-
    • क्या कंपनी ने अवैध रूप से बिक्री का भुगतान प्राप्त किया है?
    • किन खातों में इन लेनदेन को अंजाम दिया गया?
  • जांच के तहत कंपनी के कर्मचारियों और रक्सौल तथा रामगढ़वा के स्थानीय निवासियों के बैंक खातों की भी जांच हो रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सैकड़ों आधार कार्ड जब्त किए गए हैं और नए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
 
सीसीटीवी बंद और ट्रकों की आवाजाही पर रोक
सोमवार को आईटी अधिकारियों की उपस्थिति में कंपनी परिसर का सीसीटीवी बंद कर दिया गया, जिससे और अधिक सस्पेंस बढ़ गया। ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। केवल वे ट्रक जो पहले ही मिल परिसर में प्रवेश कर चुके थे, उनकी सघन जांच और माल की तौल के बाद बाहर जाने की अनुमति दी गई।

 
आईटी अधिकारी जांच में जुटे
आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने इस कार्रवाई को और भी गंभीर बना दिया है। हालांकि, आईटी अधिकारी मीडिया और स्थानीय पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं। छापामारी के चौथे दिन भी इस मामले में सस्पेंस कायम है। स्थानीय स्तर पर इसे बड़ी कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि यह केवल आयकर चोरी का मामला नहीं है, बल्कि इसमें अवैध बिक्री और भुगतान की भी जांच हो रही है। क्षेत्र में लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि इस कार्रवाई का अंतिम नतीजा क्या होगा।

 
भारी मात्रा में लेनदेन के सबूत मिलने का दावा
रिपोर्ट के अनुसार, रक्सौल स्थित सीए के आवास से कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त की गई है। उसमें भारी मात्रा में लेनदेन के सबूत होने का दावा किया जा रहा है। मोतिहारी के मिसकॉट क्षेत्र में भी अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
 
हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन आईटी अधिकारियों की सक्रियता और कार्रवाई के व्यापक दायरे को देखते हुए यह मामला बड़ा आर्थिक और कानूनी विवाद बनने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed